टीवी मसाला

Bigg Boss 18: दुश्मनी भूलाकर दोस्त बने करण वीर मेहरा और अविनाश मिश्रा, एयरपोर्ट पर हुआ रीयूनियन

Karan Veer Mehra-Avinash Mishra Reunion: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के कंटेस्टेंट रह चुके अविनाश मिश्रा और करण वीर मेहरा ने अपनी लड़ाई से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ऐसे में दोनों का अब रीयूनियन मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ जिसकी तस्वीर सामने आई है।

Image

Karan Veer Mehra-Avinash Mishra Reunion

Karan Veer Mehra-Avinash Mishra Reunion: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' काफी सुर्खियों में रहा था। शो का खिताब करण वीर मेहरा ने अपने नाम किया था जो लगातार खबरों में रहते हैं। सिर्फ यही नहीं करण वीर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा का विषय बन हुए थे। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो देखने को मिली जिसे देख आँखें फटी की फटी रह गई। बिग बॉस 18 के दो बड़े दुशमों का मिलन हुआ जिसे किसी को भी उम्मीद नहीं थी। ये और कोई नहीं बल्कि करण वीर मेहरा और अविनाश मिश्रा है।

सलमान खान का विवादों से भरा शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) की दुश्मनी को कोई कैसे भुला सकता है। दोनों ने एक दूजे को शो में नीचा दिखाने से कोई कसर नहीं छोड़ी थी। पूरा घर इन दोनों कंटेस्टेंट की वजह से बंट गया है। लोगों को ऐसा लगता था कि शो खत्म होने के बाद करण वीर मेहरा और अविनाश मिश्रा एक दूजे की शक्कल तक नहीं देखेंगे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें करण और अविनाश मिश्रा एक दूजे को गले लगा रहे हैं।

दरअसल करण वीर मेहरा फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट पहुंचे जहां अविनाश मिश्रा भी मौजूद थे। अविनाश को देख दौड़े-दौड़े करण वीर उनके पास पहुंचे और गले लगाया। दोनों ने कई मिनटों तक एक दूजे को गले लगाया और हाल चाल पहुंचा। सिर्फ यही नहीं सोशल मीडिया पर भी करण वीर मेहरा ने अविनाश संग तस्वीर पोस्ट की। दोनों दुश्मन कंटेस्टेंट का ये रीयूनियन देख सभी काफी खुश हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article