Hina Khan On Bigg Boss 18 Set: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में हर दिन कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता ही है। विवादों में रहने वाले शो में कंटेस्टेंट ट्रॉफी की रेस के लिए मेहनत कर रहे हैं। मेकर्स टीआरपी लिस्ट में शो को नंबर 1 की गद्दी पर लाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। इस बीच कल खबर उड़ी थी की इस वीकेंड का वार में हिना खान नजर आने वाली है। यह पहली बार होगा जब हिना ब्रेस्ट कैंसर के बाद बिग बॉस के घर में पैर रखेंगी। हाल ही में एक्टर ने शो के सेट पर स्पॉट किया गया।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के इस वीकेंड का वार में सलमान खान के साथ-साथ हिना खान (Hina Khan) भी नजर आएंगी। ब्रेस्ट कैंसर बीमारी में भी हिना खान को काम करता देख फैंस काफी खुश हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को बिग बॉस 18 के सेट पर मीडिया ने स्पॉट किया। इस दौरान हिना ने पेपस से बीमारी ठीक होने के लिए दुआ मांगने को खा। शो के लिए एक्ट्रेस ने ब्लू ग्लिटर में कॉर्ड सेट पहना हुआ है जो देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है। बीमारी में भी हिना का चेहरा काफी गलो कर रहा है।
