Bigg Boss 18 Muskan Bamne Exclusive: कंट्रोवर्सिअल रियलित शो बिग बॉस सीजन 18 का इंतजार अब खत्म हो गया है। कल रात शो का आगाज करते हुए सलमान खान दर्शकों की स्क्रीन पर वापिस लौट आएं हैं, जिसे देख फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। हर बार की तरह इस बार शो में 16 सितारों ने कंटेस्टेंट बन घर में पैर रखा है। टीवी एक्ट्रेस मुस्कान बामने का भी इस लिस्ट में नाम शामिल है जो स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में नजर आ चुकी हैं। घर में अंदर जाने से पहले मुस्कान ने टाइम्स नाउ/टेली टॉक से एक्सक्लूसिव बातचीत की और बताया की उन्होंने किस वजह से यह शो करने की हामी भरी।
टाइम्स नाउ से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान मुस्कान बामने (Muskan Bamne) से पूछा गया कि आपने बिग बॉस 18 को हामी भरने के लिए कितना समय लगाया था। जिसपर एक्ट्रेस कहती है कि मैं कभी भी तुरंत निर्णय नहीं लेती हूं। मैं और मेरे परिवार वालों ने इस ऑफर के लिए शांति से सोच लेकिन आखिरकार, मैंने शो में जाने का फैसला किया। मुझे लगा कि यह एक दिलचस्प अनुभव होगा। क्या आप कीसी कंट्रोवर्सी में शामिल हुईं थी? मुस्कान जवाब देते हुए कहती हैं कि मैं किसी विवाद में नहीं पड़ती हूं। मैंने जीवन में कभी कोई कंट्रोवर्सिअल वाले काम नहीं किए हैं और बहुत ही सिंपल और शांतिपूर्ण जीवन जीती हूं।
तीसरा प्रश्न यह पूछा गया कि तीन कारण बताइए जिसकी वजह से अपने बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के ऑफर को हाँ किया। एक्ट्रेस ने कहा की सलमान खान एक बड़ी वजह हैं, दूसरा एक नया अनुभव मिलेगा और वहीं तीसरा कारण मैं चाहती हूं कि अलग-अलग तरह के दर्शक मुझे देखें। अनुपमा फ़ेम एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि मैंने शो के लिए कोई खास तैयारी नहीं की है। मैंने बिग बॉस देखना बंद कर दिया क्योंकि मैं अपना दिमाग खुला रखना चाहता था और फ्रेश माइंड के साथ घर के अंदर जाना चाहता था।
