टीवी मसाला

Bigg Boss 18: रजत दलाल के सपोर्ट में आए Elvish Yadav, एलिस कौशिक के फेक वुमन कार्ड पर लगाई फटकार

Bigg Boss 18 Elvish Yadav Supports Rajat Dalal And Exposed Alice Kaushik: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में एलिस कौशिक ने फेक वुमन कार्ड के तहत रजत दलाल पर इल्जाम लगाए थे। इन आरोपों को लेकर अब एल्विश यादव ने एलिस कौशिक को सरेआम लताड़ लगाई है।

Image

एलिस कौशिक को एल्विश यादव ने लगाई फटकार

Bigg Boss 18 Elvish Yadav Supports Rajat Dalal And Exposed Alice Kaushik: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स लगातार धमाके पर धमाके कर रहे हैं। 'बिग बॉस 18' के कई कंटेस्टेंट्स लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसमें रजत दलाल से लेकर एल्विश यादव तक का नाम शामिल है। 'बिग बॉस 18' में बीते कुछ दिनों पहले टाइम गॉड बनने के लिए टास्क हुआ था, जिसमें एलिस कौशिक ने कबूल किया था कि उन्होंने इसलिए डिफेंस चुना है, ताकि वो गर्ल कार्ड यूज कर सकें। वहीं जब गेम में रजत दलाल ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी तो एलिस कौशिक (Alice Kaushik) उनसे बार-बार पूछती दिखीं कि वह उन्हें क्यों छू रहे हैं। 'पंड्या स्टोर' एक्ट्रेस की इस बात पर अब एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने उन्हें फटकार लगाई है। वहीं वीडियो शेयर कर एल्विश ने रजत दलाल को सपोर्ट भी किया।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) कंटेस्टेंट रजत दलाल को सपोर्ट करते हुए एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने कहा, "आपने देखा होगा कि कोई भी लड़की रजत दलाल को छूती है तो वो उनसे हाथ जोड़ता है। और थोड़े टाइम बाद आपको एक लड़की उनपर आरोप लगाती दिखी कि यहां क्यों छुआ, वहां क्यों छुआ, ये क्यों किया? कुछ देर पहले वो खुद ही बोलती है कि गर्ल कार्ड प्ले करूंगी मैं। इतना बड़ा इल्जाम होता है लड़की छेड़ने का, लेकिन उसने बहुत ही आसानी से इल्जाम लगा दिया कि अरे इसने मुझे छेड़ा है।"

बता दें कि एलिस कौशिक (Alice Kaushik) के फेक वुमन कार्ड पर दर्शकों ने भी नाराजगी जाहिर की थी। यहां तक कि उन्हें सोशल मीडिया पर भी लताड़ लगाई थी। दर्शकों ने मांग भी की थी कि वीकेंड का वार पर एलिस कौशिक की इस हरकत के लिए उन्हें लताड़ लगाई जाए।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article