टीवी मसाला

Bigg Boss 18: एकता कपूर ने सारा अरफीन को नेशनल TV पर कहा 'नागिन', रोहित शेट्टी ने भी आते ही लगाई लताड़

Bigg Boss 18 Ekta Kapoor Calls Sara Arfeen Khan Naagin: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में सारा अरफीन खान ने टास्क से निकाले जाने के बाद जमकर हंगामा किया था। यहां तक कि अविनाश संग दोस्ती के लिए ईशा सिंह पर भद्दे कमेंट्स भी किये। इस बात पर अब एकता कपूर ने उनकी क्लास लगाई है।

Image

'बिग बॉस 18' में सारा अरफीन खान की लगी क्लास

Bigg Boss 18 Ekta Kapoor Calls Sara Arfeen Khan Naagin: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। 'बिग बॉस 18' की टीआरपी भले ही गिर गई है, लेकिन शो लगातार अपने कंटेस्टेंट्स के कारण सुर्खियां बटोर रहा है। बीते गुरुवार को 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में दिखाया गया कि सारा अरफीन खान टास्क से निकाले जाने के बाद बौखला जाती हैं और विवियन डीसेना पर हमला करती हैं। वो अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह पर भी हमला करती हैं और उन्हें जमकर बुरा-भला भी कहती हैं। इस हरकत के लिए बीते वीकेंड का वार पर एकता कपूर ने सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) की क्लास लगाई। इतना ही नहीं, उन्होंने नेशनल टीवी पर सारा अरफीन खान को नागिन तक कहा।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में एकता कपूर ने पहले विवियन डीसेना, चाहत पांडे और रजत दलाल की क्लास लगाई। इसके बाद उन्होंने सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) को आड़े हाथों लिया। एकता कपूर ने सारा अरफीन खान के लिए कहा, "मुझे नागिन से बस एक जन का नाम याद आता है। सारा अरफीन खान, आप इस घर की नागिन हैं।" एकता कपूर ने सारा अरफीन खान से पूछा कि क्या उन्होंने ये सब इसलिए किया, क्योंकि वह नॉमिनेटेड हैं, अगर ऐसा है तो वह इस घर की सबसे कमजोर कंटेस्टेंट हैं। सारा अरफीन खान के लिए एकता कपूर ने आगे कहा, "तुमने दूसरों को उकसाने की कोशिश की, क्योंकि तुम उस वक्त गेम खेल रही थी।"

सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) की क्लास लगाने वाले यहीं नहीं रुके। रोहित शेट्टी ने भी 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में सारा अरफीन खान को कहा, "एक लड़की को कहना कि तू इसका डाइपर बदलती है, कितना गलत है। 'तू तेरे मां के पेट से ही पैदा हुआ है ना' आपको पता भी है कि आप नेशनल टीवी पर कैसी लग रही हो? मैं आपसे बहुत निराश हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article