टीवी मसाला

Bigg Boss 18: ईशा सिंह ने उगला Karan Veer Mehra के लिए जहर, कहा 'मुख्य द्वार देख लीजिए'...

Bigg Boss 18: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में आज घर में काफी कुछ देखने को मिलने वाला है। शो के लेटेस्ट प्रोमो में जब पत्रकार ने ईशा सिंह(Eisha Singh) से करणवीर मेहरा को लेकर सवाल पूछते तो कंटेस्टेंट ने कुछ ऐसे जवाब दिए जिसे सुन सभी हक्के-बक्के रह गए।

Image

Bigg Boss 18 Promo

Bigg Boss 18: कलर्स टीवी के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में इन दिनों कंटेस्टेंट के बीच घमासान युद्ध छिड़ गया है। ट्रॉफी की मंजिल जैसे-जैसे करीब आ रही है कंटेस्टेंट के बीच भी मुकाबला बढ़ता जा रहा है। टीआरपी लिस्ट में जगह बनाने के लिए मेकर्स नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं जो काफी हद तक अब काम आ रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर मेकर्स ने प्रोमो रिलीज किया है जिसमें ईशा सिंह फिर एक बार करणवीर मेहरा के लिए जहर उगलती हुई नजर आ रही हैं। टाइम्स नो नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए प्रोमो की एक झलक।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला की पत्रकार सौरभ सिंह ईशा सिंह (Eisha Singh) को बताते हैं की बाहर के लोगों ने माना है की आप करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) के लिए अनफ़ेयर रही हैं। जिसे सुन ईशा बिना किसी झिझक के कहती हैं कि अगर मैं करणवीर मेहरा के लिए अनफेयर थी तो मुझे उस चीज पर गर्व है। ऐसे में ईशा से जब पूछा गया की वो किस कंटेस्टेंट को घर से बाहर का रास्ता दिखाना चाहेंगी? जिसके लिए एक्ट्रेस ने करणवीर का ही नाम लिया। ईशा नकहती हुई नजर आईं कि करणवीर मेहरा की अब हो गया आप 9वें हफ्ते में हैं मुख्य द्वारा देख लीजिए।

ईशा का ये बर्ताव देख फैंस उन्हे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। बात दें इन दिनों करणवीर मेहरा को जनता और कई टीवी सेलेब्स से जमकर सपोर्ट मिल रहा है। हर हफ्ते करणवीर को नॉमिनेशन के दलदल में देखा जा रहा है लेकिन जनता के प्यार की वजह से वह बच जाते हैं। आज के एपिसोड में करणवीर मेहरा अपनी दो टूटी शादी को लेकर भी खुलासे करेंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article