टीवी मसाला

Bigg Boss 18: दोस्ती को प्यार का नाम मिलते ही चुम दरांग ने बदले रंग, करण वीर मेहरा से बोलीं- दूर रहना

Bigg Boss 18 Chum Darang Maintains Distance With Karan Veer Mehra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में इन दिनों चुम दरांग और करण वीर मेहरा की दोस्ती को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। उन्हें कई हैशटैग भी दिये जा चुके हैं। लेकिन सलमान खान के बताने के बाद दोनों ने दूरी बढ़ानी शुरू कर दी है।

Image

'बिग बॉस 18' में चुम दरांग ने बढ़ाई करण वीर मेहरा से दूरी

Bigg Boss 18 Chum Darang Maintains Distance With Karan Veer Mehra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने शुरुआत से ही सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' कंटेस्टेंट्स की गेम के कारण लगातार चर्चा में बना हुआ है। लेकिन टीआरपी लिस्ट में यह टॉप 10 में भी शामिल नहीं हो पा रहा। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में करण वीर मेहरा और चुम दरांग की दोस्ती भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। यहां तक कि लोगों ने घर के बाहर इसे नाम देना भी शुरू कर दिया है। वहीं जब इस इस बारे में सलमान खान (Salman Khan) ने चुम दरांग और करण वीर मेहरा को बताया तो दोनों ने साफ कर दिया कि उनके बीच दोस्ती के अलावा कुछ भी नहीं है। यहां तक कि चुम दरांग ने करण वीर मेहरा से दूर रहने के लिए भी कहा।

दरअसल, 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में सलमान खान, शिल्पा शिरोडकर से करण वीर मेहरा और चुम दरांग (Chum Darang) की बॉन्डिंग के बारे में पूछते हैं। लेकिन शिल्पा का मानना है कि अपने पास्ट के कारण करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra), चुम दरांग के साथ आगे नहीं बढ़ेंगे। वहीं सलमान खान को लगता है कि उनके बीच कुछ संभावनाएं हो सकती हैं। सलमान खान की ये बातें सुनकर चुम दरांग हैरान रह जाती हैं। वह 'बिग बॉस 18' के वीकेंड का वार पर कहती हैं, "ऐसा कुछ नहीं है सर, ये मुझे किसी भी तरह की हिंट नहीं दे रहे।" वहीं सलमान खान बताते हैं कि करण वीर मेहरा को चुम दरांग के बारे में काफी कुछ पता है और लोगों ने उन्हें हैशटैग देना भी शुरू कर दिया है।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में सलमान खान (Salman Khan) ने चुम दरांग (Chum Darang) और करण वीर मेहरा से कहा, "लोग बहुत प्यार से चुम और करण वीर को #Chumveer कहते हैं। इसके अलावा एक और हैशटैग है #KaChum।" लेकिन सलमान खान की इन बातों पर चुम दरांग मजाक-मस्ती में करण वीर मेहरा से दूर रहने के लिए कहती हैं। सलमान खान के जाने के बाद करण वीर मेहरा भी चुम दरांग से कहते हैं, "अगर बाहर तुम्हारा कोई है, जिसे ये सब न पसंद आए तो मैं दूरी बना सकता हूं।" हालांकि चुम दरांग मना कर देती हैं कि बाहर उनका कोई भई नहीं है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article