टीवी मसाला

Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा की क्लास लगाकर छा गईं चाहत पांडे की मम्मी, एक्टर को मिला 'मंदिर की घंटी' का टैग

Bigg Boss 18 Chahat Pandey Mother Trend On Social Media For Slamming Avinash Mishra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में बीते दिन चाहत पांडे की मम्मी ने अविनाश मिश्रा की क्लास लगा दी। वहीं अब वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। दूसरी ओर अविनाश मिश्रा को लोगों ने फिर आड़े हाथों लिया है।

Image

'बिग बॉस 18' में अविनाश मिश्रा की क्लास लेकर छाईं चाहत पांडे की मम्मी

Bigg Boss 18 Chahat Pandey Mother Trend On Social Media For Slamming Avinash Mishra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 18' फैमिली वीक शुरू हो गया है और अभी तक कई कंटेस्टेंट्स के परिवारवालों ने घर में एंट्री भी कर ली है। सबसे पहले चाहत पांडे की मम्मी ने 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में कदम रखा। उन्होंने एंट्री के साथ ही अविनाश मिश्रा की क्लास लेनी शुरू कर दी। चाहत पांडे की मम्मी ने अविनाश मिश्रा को लड़कीबाज तो कहा ही, साथ ही ये भी जवाब दिया कि बाहर तुम्हारे लिए एक अदालत इंतजार कर रही है। अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की क्लास लगाने के बाद से ही चाहत पांडे की मम्मी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) की शुरुआत में चाहत पांडे ने अविनाश मिश्रा के ऊपर पानी फेंक दिया था। इसके बाद अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने कहा था कि चाहत उन्हें बगैर शर्ट देखना चाहती हैं। यहां तक कि कई बार चाहत पांडे के कैरेक्टर पर भी उंगली उठाई। इस बात को लेकर चाहत पांडे की मम्मी ने उन्हें आड़े हाथों लिया। साथ ही चाहत को अरफीन खान संग रोमांटिक तौर पर जोड़ने के लिए ईशा सिंह की क्लास ली। लेकिन इन चीजों के बाद से ही चाहत पांडे की मम्मी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की क्लास लगता देख एक यूजर ने लिखा, "चाहत पांडे की मम्मी मेरी पसंदीदा बन गई हैं। भाई इतना ज्यादा कंटेंट दे दिया आंटी ने, मजा आ गया। जिस तरह से उन्होंने अविनाश और ईशा को आड़े हाथों लिया, वो कमाल था।" दूसरे यूजर ने लिखा, "चाहत पांडे की मम्मी ने वो कर दिया, जो सलमान खान और मेकर्स नहीं कर पाए। उन्होंने लगातार चाहत के किरदार पर कीचड़ उछालने के लिए अविनाश की क्लास ली।" तीसरे यूजर ने लिखा, "इस प्वॉइंट पर अविनाश मिश्रा मंदिर की घंटी से ज्यादा कुछ नहीं लग रहा। क्योंकि हर फैमिली मेंबर इसकी पोल खोल रहा है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article