टीवी मसाला

Bigg Boss 18: श्रुतिका के बाद चाहत पांडे का टूटा फाइनलिस्ट बनने का सपना, मेकर्स दिखाया बाहर का रास्ता

Bigg Boss 18 Chahat Pandey Evicted After Shrutika Arjun Before Finale: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो को लेकर खबर आ रही है कि श्रुतिका अर्जुन के बाद एक्ट्रेस चाहत पांडे को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

Image

'बिग बॉस 18' से कटा चाहत पांडे का पत्ता

Bigg Boss 18 Chahat Pandey Evicted After Shrutika Arjun Before Finale: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीवी पर धूम मचाई हुई है। 'बिग बॉस 18' में लगातार ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जिन्होंने कंटेस्टेंट्स को भी हिला दिया है। शो के फिनाले में अब एक ही सप्ताह बाकी रह गया है। ऐसे में कंटेस्टेंट्स भी चाह रहे हैं कि वे रेस में सबसे आगे निकलें। लेकिन फिनाले से पहले मेकर्स ने कुछ कंटेस्टेंट्स का फिनाले में जाने का सपना चूर कर दिया। जहां पहले श्रुतिका अर्जुन को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। तो वहीं अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस चाहत पांडे का भी 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से एविक्शन हो गया है।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से चाहत पांडे (Chahat Pandey) के बाहर होने की जानकारी कई फैनपेज ने सोशल मीडिया पर दी है। द खबरी के ट्वीट में लिखा नजर आया, "ब्रेकिंग: चाहत पांडे घर से बेघर हो चुकी हैं।" बता दें कि इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए चाहत पांडे, रजत दलाल और श्रुतिका अर्जुन नॉमिनेटेड थीं। वहीं दूसरी ओर करण वीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर, चुम दरांग, रजत दलाल, विवियन डीसेना और ईशा सिंह ने फिनाले वीक में अपनी जगह बखूबी बना ली है।

'बिग बॉस 18' से चाहत पांडे के एविक्शन पर फूटा लोगों का गुस्सा

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से चाहत पांडे (Chahat Pandey) के एविक्शन पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, "बिग बॉस अपने लाडला लाडली को फिनाले तक ले जाने के लिए हर चीज बदल रहे हैं। ईशा को निकालने की जगह इन्होंने चाहत को हटा दिया। मुझे नहीं पता कि इन्हें ईशा से इतना लगाव क्यों है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "तुमने अच्छा खेला चाहत पांडे। तुम टॉप 5 के लायक थी। लेकिन मेकर्स ने अपने पसंदीदा को आगे ले जाने के लिए तुम्हें निकाल दिया।" तीसरे यूजर ने लिखा, "चाहत इस सीजन में ईशा, शिल्पा, चुम और अविनाश से ज्यादा रहने के लायक थी। वो फिनाले में जाने की हकदार है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article