Bigg Boss 18: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 को हर साल की तरह सलमान खान ही होस्ट करते हुए नजर आते हैं। भाईजान की फैन फालोइंग शो को और भी ज्यादा पॉपुलर करने में मदत करती है। हर वीकेंड का वार पर सलमान खान कंटेस्टेंट की क्लास लेते हैं और नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से एक को घर भेजते हैं। इस बीच शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है इस बार वीकेंड के वार में सलमान खान संग एक पॉपुलर भोजपुरी स्टार को होस्ट करता हुआ नजर आएगा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए नाम।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के सेट से खबर सामने आई है की इस बार रविवार को शो सलमान खान (Salman Khan) नहीं बल्कि रवि किशन (Ravi Kishan) होस्ट करेंगे। रवि किशन के मशहूर भोजपुरी स्टार्स होने के साथ-साथ बिग बॉस सीजन 1 के एक्स कंटेस्टेंट भी हैं। इससे पहले भी ओटीटी 3 में भी रवि ने एक एपिसोड के लिए सलमान खान की जगह ली थी जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से इन खबरों पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।
वीकेंड का वार पर भी अपडेट आया है कि अब सलमान खान शुक्रवार और शीनवार नजर आएंगे रात 9:30 बजे। बताया जा रहा है कि यह बदलाव भाईजान को मिल रही धमकियों के कारण किया गया। कई समय से सलमान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकियाँ मिल रही है जिसके चलते शो के सेट पर भारी सिक्युरिटी के बीच शूटिंग चलती है। बिग बॉस 18 से इस हफ्ते शहजादा धामी कम वोटस के कारण शो से बाहर हो गए हैं।
