Bigg Boss 18 Promo: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में इन दोनों काफी कुछ नया देखने को मिल रहा है। घर में नए ट्विस्ट और टर्न्स से शो काफी रोमांचक बनता जा रहा है। ऐसे में शो की टीआरपी को कितना फायदा मिलने वाला है वो इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में मेकर्स को पता चलेगा। टाइम गॉड की गद्दी पर बैठ रजत दलाल घर पर राज कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने शो का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर रिलीज किया है जिसमें ईशा सिंह के कारण रजत दलाल और अविनाश मिश्रा ने दिग्विजय राठी संग हाथापाई की।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला कि दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) ने ईशा सिंह (Eisha Singh) पर कुछ भद्दा कमेन्ट किया था। ऐसे में रजत दलाल (Rajat Dalal) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) गुस्सा में आ जाते हैं और दिग्विजय सिंह संग पहले धक्का मुक्की करते हैं। रजत दलाल अपना आपा खोते हुए दिग्विजय का कॉलर तक पकड़ लेते है और अविनाश मिश्रा गर्दन। सभी लोग दिग्विजय सिंह और अविनस-रजत को अलग करा रहे होते हैं। दूसरी तरफ विवियन भी दिग्विजत पर औरतों से बात करने को लेकर सुनाते हैं। घर एक अखाड़े में तब्दील होता हुआ प्रोमो में नजर आया।
हालांकि अभी तक ये मालूम नहीं है की दिग्विजय ने ऐसा क्या शब्द ईशा के लिए कहा जिसके चलते इतना बड़ा हंगामा खड़ा हुआ। बता दें इस हफ्ते घर से नॉमिनेट होने के लिए करणवीर मेहरा, दिग्विजय राठी, सारा अरफीन खान, कशिश कपूर, चुम दरंग और शिल्पा शिरडोकर का नाम शामिल है। पिछले हफ्ते घर से वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अदिति मिस्त्री बेघर हुई थीं।
