टीवी मसाला

Bigg Boss 17 Winner Performance : Sunny - Arun की जोड़ी ने स्टेज पर मचाया तहलका, फिनाले से पहले घर की यादें हुई ताजा

Bigg Boss 17 Winner Performance : अंकिता-विक्की के डांस के बाद अब अरुण( Arun Mashetty) और सनी( Sunny Arya) के डांस वीडियो सामने आई है जिसमें दोनों भाई एक दूसरे के साथ जमकर थिरक रहे हैं। स्टेज पर दोनों भाइयों की जोड़ी सलमान खान( Salman Khan) के गाने "जुम्मे की रात " पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं।

Image

Bigg Boss 17 Finale : Arun Mashetty Performance with sunny arya

Bigg Boss 17 Winner Performance : बिग बॉस 17 के फिनाले को महज कुछ घंटों का समय बचा हुआ है। टॉप 5 कंटेस्टेंट फिनाले से पहले अपनी परफॉरमेंस की तैयारी कर रहे हैं। वहीं एक-एक कर सभी बिग बॉस 17 स्टार्स की परफॉर्मेंस वीडियो सामने आई है। जिसमें स्टार्स अपनी जोड़ी के साथ स्टेज पर आग लगा रहे हैं। अंकिता-विक्की के डांस के बाद अब अरुण( Arun Mashetty) और सनी( Sunny Arya) के डांस वीडियो सामने आई है जिसमें दोनों भाई एक दूसरे के साथ जमकर थिरक रहे हैं।

बिग बॉस 17 ग्रैंड फिनाले से पहले स्टार्स का डांस वीडियो सामने आ रहा है। हाल ही में रिलीज हुए नए प्रोमो में तहलका भाई और अरुण माशेट्टी मिलकर डांस करते नजर आ रहे हैं। स्टेज पर दोनों भाइयों की जोड़ी सलमान खान( Salman Khan) के गाने "जुम्मे की रात " पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं। दोनों अपने फेमस डायलॉग को बोल रहे हैं और उनके साथ पब्लिक भी झूम रही है। उनका ये डांस वीडियो आते ही छा गया। बता दें कि बिग बॉस 17 के घर में तहलका भाई ( सनी आर्या) और अरुण माशेट्टी की जोड़ी खूब फेमस हुई। दोनों एक दूसरे के साथ घर में खूब मस्ती मजाक किए।

बिग बॉस 17 की ट्रॉफी ले जाएगा अरुण !

बिग बॉस 17 के टॉप 5 में जगह बनाने के बाद अरुण के फैंस उन्हें जमकर सपोर्ट कर रहे हैं लोगों का कहना है कि अरुण शो का सबसे ईमानदार कंटेस्टेंट है वह ट्रॉफी का दमदार दावेदार है। ट्विटर पर भी अरुण के फैंस उन्हें खूब सपोर्ट कर रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article