टीवी मसाला

Bigg Boss 17: Vicky Jain ने तोडा Ankita Lokhande को दिया वादा, शो से एलिमिनेट होकर कर डाला ये काम

Bigg Boss 17 News: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 17 के एक्स कंटेस्टेंट विक्की जैन ने अंकिता लोखंडे को दिया वादा तोड़ दिया है। जानिए ऐसा कौनसा और कैसा वादा था जीके बाद कपल के बीच अनबन हो सकती है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Image

Bigg Boss 17 News

Bigg Boss 17 News: सलमान खान के मसालेदार शो बिग बॉस 17 की फिनाले की घड़ी पास आती जा रही है। ऐसे में हर एक कंटेस्टेंट ट्रॉफी हाथ में लेने के लिए टक्कर देने में लगे हुए हैं। ऐसे में पिछले हफ्ते शो के आखरी नॉमिनेशन में विक्की जैन घर से बेघर हो गए, जिससे अंकिता समेत कई दर्शको को झटका लगा। ऐसे में शो से जाते हुए पत्नी अंकिता ने विक्की को एक वादा करने के लिए कहा था, लेकिन अब वो टूट चुका है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर वो कौनसा और कैसा वादा था।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) से विक्की जैन (Vicky Jain) नॉमिनेट हुए तो अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) उन्हें कहती नजर आईं की नहीं नहीं तुम नहीं जा सकते और मैं यहां कैसे रह पाऊँगी। ऐसे में विक्की उनसे कहते हैं की दो दिन की बात है, लेकिन एक्ट्रेस नहीं मानती। ऐसे में बिग बॉस विक्की से कहते हैं की आपकी जर्नी 101 पर आउट होती है। जिसपर विक्की कहते हैं की इसे इतना बुरा इसलिए लग रहा है की मैं बाहर पार्टी करूँगा। यही बात सुन अंकिता पति को कहती हैं कि तू पार्टी नहीं करेगा तू बहुत ज्यादा चील लग रहा है।

वहीं बेघर होने से अंकिता लोखंडे फूट फूट कर रोने लगती हैं। लेकिन हाल ही में आई सामने फोटोज से पता चला की विक्की ने ये वादा तोड़ दिया है और पत्नी की बात को अनसुना कर दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर तस्वरें जिसमें शो से बाहर आने के बाद विक्की जैन अपने परिवार और दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आए। अब लोगों के कहना है की अंकिता के बाहर आने पर इन दोनों में फिर से कलेश होगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article