टीवी मसाला

Bigg Boss 17: Vicky Jain-Ankita Lokhande के रिश्ते में पड़ी दरार, नेशनल टेलीविजन पर कपल की शादी का बना मजाक

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 27, 2023, 12:47 PM IST

Bigg Boss 17: विक्की जैन और अंकिता लोखंडे के बीच में जमकर झगड़े हो रहे हैं। गुस्से में विक्की ने अंकिता पर हाथ तक उठा दिया था। इस बात को लेकर दोनों के बीच में जमकर बवाल होता है।

Image

Vicky Jain-Ankita Lokhande (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) के बीच में चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। घर में दोनों के बीच जमकर लड़ाई- झगड़े हो रहे हैं। अंकिता विक्की के बिहेवियर से बहुत परेशान है। वो बार- बार विक्की से बात करने की कोशिश करती हैं। लेकिन विक्की कुछ भी समझने को तैयार नहीं है। मेकर्स ने हाल ही में प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में अंकिता विक्की से कहती हैं कि क्या तुम्हें ये पता है कि मेरी लाइफ में कितनी प्रॉब्लम्स चल रही है। अंकिता विक्की से काफी नाराज होती है।

बेड पर भी अंकिता और विक्की लड़ते हैं। विक्की अंकिता से कहते हैं कि तुम ये सब क्या कर रही हो। नेशनल टेलीविजन पर सभी लोग देख रहे होंगे। हमारे घरवाले देखेंगे तो क्या सोचेंगे। अंकिता कहती हैं कि घरवालों को भी सब पता है।

अंकिता और विक्की में हुआ झगड़ा

घर में विक्की और अंकिता के बीच में बात इतनी बढ़ जाती हैं कि वो उस पर हाथ उठाने की कोशिश करते हैं। विक्की के हाथ उठाने पर उनकी मां ने अपना रिएक्शन दिया है। उनकी मां ने कहा कि वो दोनों एक- दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। इसे गलत एंगल से दिखाया गया है। विक्की के हाथ उठाने वाली हरकत पर अरुण ने जमकर बवाल मचाया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article