टीवी मसाला

Bigg Boss 17: सलमान खान के शो से कटा इस हसीना का पत्ता! टूटा विनर बनने का सपना

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 23, 2023, 11:29 AM IST

Bigg Boss 17: इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अंकिता लोखंडे, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और अनुराग डोभाल नॉमिनेटेड हैं। 10 हफ्ते बाद शो से टीवी की ये संस्कारी बहू बाहर हो गई है। हालांकि एक्ट्रेस के नाम को मेकर्स ने अभी तक कंफर्म नहीं किया है।

Image

Salman Khan Show bb 17 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 17 फैंस को खूब एंटरटेन कर रहा है। फैंस इस शो से जुड़े हर छोटे से छोटे अपडेट को जाने के लिए बेताब रहते हैं। इस हफ्ते का वींकेड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। घर में वीकेंड पर रवीना टंडन और अब्दू रोजिक एंट्री लेने वाले हैं। मेकर्स ने हाल ही में शो में प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में शो के होस्ट सलमान मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) की क्लास लगाते हुए नजर आए। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए ऐश्वर्या शर्मा, अंकिता लोखंडे, नील भट्ट और अनुराग डोभाल नॉमिनेटेड हैं।

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, घरवाले वोट आउट में ऐश्वर्या को बाहर कर देते हैं। इससे पहले खबर आ रही थी कि इस हफ्ते 2 लोग घर से एलिमिनेट होंगे। इस लिस्ट में अनुराग का नाम भी सामने आया। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दांवा किया जा रहा है कि क्रिस्मस की वजह से नो एलिमिनेशन वीक भी हो सकता है। मेकर्स ने अभी तक किसी भी नाम को कंफर्म नहीं किया है।

ऐश्वर्या शर्मा का कटा पत्ता

शो में 10 हफ्ते बाद भी ऐश्वर्या की कोई गेम नहीं देखने को मिली। उनकी घर में किसी भी सदस्य के साथ कोई खास बॉन्डिंग नहीं है। घर में सबसे ज्यादा उनके झगड़े अंकिता लोखंडे के साथ हुए है। दोनों के बीच छत्तीस का आंकड़ा का चलता है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article