टीवी मसाला

Bigg Boss 17: वोटिंग ट्रेंड में अरुण श्रीकांत ने गाड़े झंडे, इस कंटेस्टेंट पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार

Bigg Boss 17 This Contestant Could Eliminate In 3rd Week: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' में नॉमिनेशन की प्रक्रिया हो चुकी है, जिसमे 4 लोग नॉमिनेट हुए थे। वहीं अब एक कंटेस्टेंट को दर्शकों से सबसे कम वोट मिले हैं, जिसके बाद उसे बाहर का रास्ता तय करना पड़ सकता है।

Image

Bigg Boss 17 में इस कंटेस्टेंट पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार

Bigg Boss 17 This Contestant Could Eliminate In 3rd Week: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सलमान खान का शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) दिन पर दिन और भी दिलचस्प होता जा रहा है। तीसरे सप्ताह की नॉमिनेशन प्रक्रिया में चार लोगों पर गाज गिरी थी, जिसमें अरुण श्रीकांत, ईशा मालवीय (Isha Malviya), समर्थ जुरेल और सना रईस खान शामिल हैं। खास बात तो यह है कि शो से जुड़ा वोटिंग ट्रेंड भी सामने आ चुका है।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) से जुड़े वोटिंग ट्रेंड की बात करें तो इस सप्ताह अरुण श्रीकांत को दर्शकों ने सबसे ज्यादा वोट दिये हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वे इस हफ्ते एलिमिनेशन की प्रक्रिया से सुरक्षित रहेंगे। वहीं सना रईस खान को भी अच्छे खासे वोट हासिल हुए हैं, ऐसे में उन्होंने दूसरे नंबर पर जगह बनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 17' के ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल डेंजर जोन में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उनमें से किसी एक पर गाज गिर सकती है।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के ईशा मालवीय (Isha Malviya)और समर्थ जुरेल में से भी सब से कम वोट इस हफ्ते समर्थ को मिले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वह एक हफ्ते में ही शो से बाहर हो सकते हैं। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। बता दें कि समर्थ जुरेल ने पिछले हफ्ते ही मनस्वी ममगई के साथ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी। उन्होंने खुद को ईशा मालवीय का बॉयफ्रेंड बताया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article