टीवी मसाला

Bigg Boss 17: सलमान के घर में फिर डेरा डालेंगे मनीषा रानी और एल्विश यादव, पूरा करेंगे अपना ये मकसद

Bigg Boss 17 Elvish Yadav and Manisha Rani To Make Entry: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' को लेकर खबर आ रही है कि इसमें जल्द ही एल्विश यादव और मनीषा रानी की एंट्री होने वाली है। बताया जा रहा है कि वे लोग बतौर मेहमान शो में नजर आएंगे।

Image

Bigg Boss 17 में कदम रखेंगे एल्विश यादव और मनीषा रानी

Bigg Boss 17 Elvish Yadav and Manisha Rani To Make Entry: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में जहां कुछ कंटेस्टेंट्स लोगों का खूब दिल जीत रहे हैं तो वहीं कुछ ने तो दिमाग का दही कर दिया है। बीते सप्ताह ही 'बिग बॉस 17' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई थी, जिसमें समर्थ जुरेल और मनस्वी ममगई शामिल हैं। खास बात तो यह है कि इस सप्ताह भी 'बिग बॉस 17' में दो लोगों की एंट्री होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में इस सप्ताह 'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) और भोजपुरी एक्ट्रेस मनीषा रानी की एंट्री होगी। हालांकि दोनों वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर नहीं बल्कि बतौर मेहमान शो में कदम रखेंगे। 'बिग बॉस तक' के मुताबिक, एल्विश यादव और मनीषा रानी 'टेंप्टेशन आइलैंड' इंडिया का प्रमोशन करने के लिए सलमान खान के शो में एंट्री मारेंगे। वे पहले सलमान खान से बातचीत करेंगे और उसके बाद घर में जाकर कंटेस्टेंट्स के साथ गेम खेलेंगे।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में एल्विश यादव (Elvish Yadav) और मनीषा रानी के अलावा 'डोरी' सीरियल की स्टार कास्ट भी कदम रखेगी और अपना शो प्रमोट करती दिखाई देगी। वहीं इन दिनों 'बिग बॉस 17' में हो रहे हंगामों की बात करें तो आज के एपिसोड में ऐश्वर्या शर्मा और अंकिता लोखंडे एक-दूजे से लड़ते दिखाई देंगे। उनके अलावा मन्नारा और खानजादी में भी झगड़ा होगा, जिसके बाद मन्नारा चोपड़ा घर जाने की जिद पकड़ लेंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article