टीवी मसाला

Bigg Boss 17 Finale Date: इस दिन होगा 'बिग बॉस 17' का फिनाले, सलमान के शो को एक्सटेंशन नहीं मिलने पर यूजर्स बोले- फ्लॉप सीजन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 23, 2023, 12:31 PM IST

Bigg Boss 17 Finale Date: बिग बॉस 17 को ऑन एयर हुए 67 दिन हो गए है। फैंस को उम्मीद थी कि शो को एक्सटेंशन मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शो के फिनाले की डेट रिवील हो गई है। 5 सीजन के बाद पहली बार हुआ है जब शो को एक हफ्ते का भी एक्सटेंशन नहीं मिला है।

Image

Bigg Boss 17 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17 Finale Date: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस की अपनी फैन फॉलोइंग है। इस शो के 17वें सीजन में टीवी के पॉपुलर कपल्स से लेकर यूट्यूब के पॉपुलर फेसेस ने हिस्सा लिया। ये शो अक्टूबर महीन में ऑन एयर हुआ था। शो को ऑनएयर हुए 67 दिन हो गए है। मेकर्स ने इस शो के फिनाले का खुलासा कर दिया है। शो का फिनाले 28 जनवरी 2024 को होगा। शो अपने 15वें हफ्ते में खत्म हो जाएगा। फैंस को उम्मीद थी कि शो को एक्सटेंशन मिल सकता है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस खबर को जानने के बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

बिग बॉस तक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी, 2024 को होगा। बिग बॉस 17 का फिनाले उसके 15वें हफ्ते में होगा। 5 सीजन के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि शो एक हफ्ते के लिए नहीं बढ़ाया जा रहा है।

सलमान खान के शो को नहीं मिला एक्सटेंशन

एक यूजर ने लिखा, फालतू शो है इस जल्द से जल्द बंंद कर दो। दूसरे यूजर ने लिखा, ये अब तक का सबसे फ्लॉप सीजन है। बोरिंग कंटेस्टेंट्स। तीसरे यूजर ने लिखा, सुपर फ्लॉप कंटेस्टेंट्स। वहीं, कुछ फैंस का कहना है कि शो को कुछ हफ्तों के लिए बढ़ा देना चाहिए। पिछले साल बिग बॉस ओटीटी 2 को 6 हफ्तों के लिए शुरू किया गया था। शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए उसे भी 2 हफ्ते का एक्सटेंशन मिला था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article