टीवी मसाला

Bigg Boss 17: विक्की की मां ने मारे अंकिता लोखंडे को ताने, बहू के सिर फोड़ा बेटे की हरकतों का ठीकरा

Bigg Boss 17 Vicky Jain Mother Taunts Ankita Lokhande: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' का प्रोमो वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें विक्की जैन की मां नेशनल टीवी पर अंकिता लोखंडे को खरी-खोटी सुनाती दिखाई दी। इतना ही नहीं, उन्होंने विक्की की हर हरकतों का ठीकरा भी अंकिता के सिर पर फोड़ा।

Image

Bigg Boss 17 में विक्की की मां ने अंकिता को मारे ताने

Bigg Boss 17 Vicky Jain Mother Taunts Ankita Lokhande: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स काफी चर्चा में बने रहते हैं, चाहे वह मुनव्वर फारूकी और अनुराग डोभाल हों या फिर अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन हों। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का एक प्रोमो वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मां सलमान के शो में नजर आई। हैरत की बात तो यह रही कि विक्की को रोता देख उनकी मम्मी ने सारा दोष अंकिता लोखंडे के सिर पर मढ़ दिया। इतना ही नहीं, उन्हें जमकर खरी-खोटी भी सुनाई।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि अपनी-अपनी मम्मी को देखने के बाद अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन रोने लगते हैं। लेकिन विक्की जैन का रोना जरा भी बंद नहीं होता है। विक्की जैन की मम्मी अंकिता लोखंडे को ताना मारते हुए कहती हैं, "तुम्हारी लड़ाई घर में कभी नहीं हुई। बताओ अंकिता पैर मार रही है, चप्पल फेंक रही है।" विक्की जैन अपनी मां को देखकर कहते हैं, "मुझे सब गलत समझ रहे हैं।" इसपर अंकिता अपनी सास को जवाब देती हैं कि मैं हूं यहां पर मैं संभाल लूंगी इसे। लेकिन विक्की जैन की मम्मी ताने मारते हुे कहती है, "नहीं-नहीं संभाल रही हो तुम। देखो कैसे रो रहा है।"

विक्की जैन की मम्मी पर भड़के लोग

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का प्रोमो वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का पारा चढ़ा नजर आया। एक यूजर ने लिखा, "विक्की जैन की मम्मी को देखकर लगता है कि अंकिता ने जिंदगी में गलत चीज चुनी है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "विक्की और उसकी मम्मी दोनों ही रेड फ्लैग हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article