Rani Mukerji Mardaani 3 To Go On Floor Soon: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने अपनी फिल्म 'मरदानी' के साथ बॉक्स ऑफिस पर खूब झंडे गाड़े थे। इसके बाद उनकी 'मरदानी 2' भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। खास बात तो यह है कि इन दो फिल्मों के बाद अब रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) 'मरदानी 3' (Mardaani 3) के साथ बॉक्स ऑफिस पर धांसू एंट्री मारने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार हो चुकी है, साथ ही इसकी शूटिंग भी जल्द ही शुरू हो जाएगी।
खबरों की मानें तो 'मरदानी 3' (Mardaani 3) को लेकर रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) का कहना है कि गोपी पुथरण बीते कई महीनों से स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे, और अब यह लगभग तैयाह हो चुकी है। यहां तक कि मशहूर फिल्ममेकर और रानी मुखर्जी के पति आदित्य चोपड़ा ने भी 'मरदानी 3' की स्क्रिप्ट को हरी झंडी दे दी है। 'मरदानी 3' की शूटंग अगले साल तक शुरू हो सकती है, जिसमें एक बार फिर से रानी मुखर्जी मुख्य किरदार अदा करती नजर आएंगी।
रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने 'मरदानी 3' (Mardaani 3) के सिलसिले में बात करते हुए कहा था कि वे फिल्म बिना किसी तथ्य के नहीं बना सकते हैं। फिल्म की कहानी में ऐसा ट्विस्ट होना जरूरी है, जिससे लोग खुद को जोड़ सकें, साथ ही लड़कियां भी इसे सशक्त मानें। 'मरदानी 3' के लिए मेकर्स ने कास्ट की तलाश भी शुरू कर दी है। बता दें कि पिछली दोनों फिल्मों में जिस्शु सेनगुप्ता ने भी अहम भूमिका निभाई थी, ऐसे में मूवी में उनके होने के भी चांस हैं।
