टीवी मसाला

Bigg Boss 17 Promo Video: हसीनाओं संग ठुमके लगाकर सलमान खान ने किया शो का आगाज, दिखाई आलीशान घर की झलक

Bigg Boss 17 Promo Video Out Now: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' के आगाज में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। खास बात तो यह है कि हाल ही में शो का प्रोमो वीडियो भी रिलीज हुआ है, जिसमें सलमान खान धमाकेदार अंदाज में डांस करते नजर आए।

Image

'बिग बॉस 17' का प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज

Bigg Boss 17 Promo Video Out Now: कलर्स टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' के आगाज में चंद दिन बाकी रह गए हैं। मेकर्स दर्शकों के मनोरंजन का पूरा-पूरा इंतजाम कर रहे हैं। वह न केवल चुन-चुनकर कंटेस्टेंट्स लेकर आ रहे हैं, बल्कि इस बार घर को भी बेहद आलीशान बना रहे हैं। खास बात तो यह है कि प्रीमियर से दो दिन पहले 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें सलमान खान हसीनाओं के साथ डांस करते नजर आए।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) से जुड़े इस प्रोमो वीडियो को 'द खबरी' ने अपने ट्विटर एकाउंट से शेयर किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रोमो वीडियो के शुरुआत में सलमान खान (Salman Khan) पहले 'टाइगर जिंदा है' के गाने पर डांस करते दिखे। प्रोमो वीडियो के जरिए सलमान खान ने 'बिग बॉस 16' के घर की झलक भी दिखाई। साथ ही बताया कि शो का फर्स्ट शो 15 अक्टूबर को रात के 9 बजे प्रीमियर होगा।

इसके अलावा भी 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का एक प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें सलमान खान शेर के मुंह में हाथ डालने वालों को चेतावनी देते नजर आए। इन प्रोमो वीडियो को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

'बिग बॉस 17' के लिए कंफर्म हुए ये सितारे

बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) के 'बिग बॉस 17' के लिए अभी तक कई सितारों के नाम पर मुहर लग चुकी है। इस लिस्ट में मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, यूके राइडर और जिग्ना वोरा जैसे सितारे शामिल हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article