Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान (Salman Khan) का पॉपुलर शो बिग बॉस 17 चर्चा में रहता है। कंटेस्टेंट्स के बीच हर दिन शो में नई रणनीति देखने को मिलती हैं। वीकेंड का वार पर सलमान खान ने जहां कंटेस्टेंट्स को रियलिटी चेक दिया। वहीं, घरवालों को बताया कि कौन गेम में सही जा रहा है। घर के किन सदस्यों को अपने रिलेशनशिप के बारे में पूरा आइडिया है। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर कर दिया है। प्रोमो में सलमान कहते हैं, 8 हफ्ते हो गए है इस घर में आप लोगों को। इस घर में दो ऐसे लोग है जिनके रिश्ते घर में क्लियर है। पहली मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) और दूसरी अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) हैं।
मन्नारा की तरफ से अंकिता उनकी दुश्मन है। अंकिता की भी उनकी मन्नारा के साथ बॉन्डिंग क्लियर है। इसके अलावा एक ऐसी है जो इस घर में अपने पास्ट के साथ आई है उन्होंने इस मामले को बहुत ही मैच्योरिटी के साथ हैंडल किया है। ईशा बहुत अच्छे मुझे उम्मीद है कि आप आगे भी ऐसी भी संभालेंगी।
सलमान ने इन 3 कंटेस्टेंट्स की तारीफ
इस घर को मन्रारा, अंकिता और ईशा (Isha Malviya) ये तीन लोग चला रहे हैं। बाकि लोगों को कोई आइडिया ही नहीं है कि घर में हो क्या रहा है? सभी लोग घर में क्लूलेस दिखाई दे रहे हैं। वीकेंड पर सलमान ने अभिषेक कुमार ने जमकर लताड़ लगाई।
