टीवी मसाला

Bigg Boss 17: करण जौहर की बेइज्जती करने पर भड़के सलमान खान, बोले- धर्मा प्रोडक्शन से नहीं आएगा कॉल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 9, 2023, 12:28 PM IST

Bigg Boss 17: इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। शो के होस्ट सलमान खान ने सभी सदस्यों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि घरवालों को इस प्लेटफॉर्म की कदर नहीं है। इतना ही नहीं शो पर करण जौहर संग बदतमीजी करने पर सलमान का फूटा घरवालों पर गुस्सा।

Image

Bigg Boss 17 Promo (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: वीकेंड का वार पर सलमान खान का कंटेस्टेंट्स पर फूटा गुस्सा। शो के होस्ट सलमान ने घरवालों के बिहेवियर को लेकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते वीकेंड का वार करण जौहर ने होस्ट किया था। आप लोगों ने उनके साथ इज्जत के साथ बात नहीं की। ये आपका रवैया बिल्कुल सही नहीं था। आप लोगों ने अपनी हरकत की वजह से इतना बड़ा मौका खो दिया। सलमान ने इस दौरान किसी सदस्य का नाम नहीं लिया। सलमान ने कहा कि करण बॉलीवुड के टॉप मोस्ट प्रोड्यूसर्स में से एक हैं।

सलमान ने घरवालों पर तंज कसते हुए कहा, जब कभी बाहर निकलो तो समझ आ जाएगा कि उन्हें देख भी नहीं सकते हो। सलमान ने आगे कहा कि मैं आपको गैरेंटी से कह सकता हूं कि आपको करण के साथ काम करने के साथ काम करने का मौका नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं सलमान ने घरवालों को 20 मिनट तक इंतजार करवाने के लिए भी फटकार लगाई।

सलमान का फूटा घरवालों पर गुस्सा

उन्होंने कहा कि आप लोगों को किसी चीज की वैल्यू नहीं है क्या। आपको ना मेरी पड़ी है ना बिग बॉस की। पहली बार ऐसा बिग बॉस के 17 सीजन में ऐसा हुआ है। इसके अलावा सलमान ने अभिषेक कुमार को उनकी हरकतों का वीडियो दिखाया। उन्होंने अभिषेक को घर का सबसे फेक कंटेस्टेंट बताया। इतना ही नहीं सलमान ने कहा कि तुमने जो ईशा के बारे में बोला है अगर मैं होता तो तुम्हें निचोड़ देता।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article