Bigg Boss 17 Promo: बिग बॉस के घर से कल सना रहीस खान (Sana Raees Khan) बाहर निकल गई। सना के जाने से मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) काफी अपसेट नजर आईं। सना और मन्नारा के बीच में अच्छी बॉन्डिंग थी। दोनों घर में अक्सर एक- दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आती थी। सना के जाते ही अरुण माशेट्टी (Arun Mahashetty) विक्की जैन (Vicky Jain) से कहते हैं कि मंडली 2.0 से एक सदस्य बाहर हो गया है। अब आप उस नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को अपनी मंडली में शामिल करेंगे। विक्की कहते हैं , आज मेरी दोस्त गई है और अभी मेरा मन नहीं है इन चीजों के बारे में बता करने का। अरुण विक्की से कहते हैं कि मंडली कमजोर पड़ने लगती है ना? दोनों के बीच में बहस होने लगती है। ये झगड़ा अगले दिन भी देखने को मिलता है। मेकर्स ने हाल ही में प्रोमो शेयर किया है।
वीडियो में अरुण विक्की से फ्लोर साफ करने के लिए कहते हैं लेकिन विक्की छुट्टी की बात कहकर काम करने से मना कर देते हैं। अरुण विक्की को पलटु बोलते हैं।विक्की भी जवाब में कहते हैं, अरे चुगली, इससे पहले सो रहा था। इस दौरान विक्की अभिषेक से उसकी ब्राउन कैप मांगते हैं।
विक्की और अरुण में हुई जमकर बहस
अरुण विक्की को प्रवोक करते हुए कहते हैं स्पेशल सर्विस के लिए आ गया क्या टाइम। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अरुण से कहती हैं कि आपके झगड़े से कोई मतलब नहीं है लेकिन किसी को बॉडीशेम करना गलत है। अरुण अंकिता से कहते हैं कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप क्या सोचते हो।
