बॉलीवुड

Sam bahadur Box Office Collection Day 9: 50 करोड़ी बनने से चूक गई सैम बहादुर, दूसरे शनिवार को हुई धमाकेदार कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 10, 2023, 09:17 AM IST

Sam Bahadur Box Office Collection Day 9 Early estimates: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) अपने दूसरे वीकेंड पर धमाकेदार कमाई कर रही है, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है और जल्द ही 50 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है।

Image

Sam Bahadur Box Office Collection 9

Sam Bahadur Box Office Collection Day 9 Early estimates: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) अपने दूसरे वीकेंड पर धमाकेदार कमाई कर रही है, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है और जल्द ही 50 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। सैम बहादुर (Sam Bahadur) को रिलीज हुए आज एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। 1 दिसंबर को रिलीज हुई सैम बहादुर को रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) के चलते काफी नुकसान हुआ है।

सैम बहादुर में खासतौर पर विक्की कौशल की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है। विक्की ने इस विक्की में अपना अभी तक का बेस्ट काम किया है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी सैम बहादुर में जबरदस्त रिसर्च की गई है। एक्टर का लुक सोशल मीडिया पर रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बना हुए हैं। आइए अब सैम बहादुर के नौवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Sam Bahadur Box Office: नौवें दिन इतना हुआ कलेक्शन

Sainik इंडिया की शुरुआती बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार विक्की कौशल की सैम बहादुर ने नौवें दिन 6.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। अब फिल्म ने टोटल 49.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। विक्की कौशल को फिल्म के लिए जमकर तारीफ मिल रही हैं। अब उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार की कमाई के बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 55 करोड़ के पार चला जाएगा।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article