Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 17 में ओरहान अवत्रामाणि उर्फ ओरी ने वीकेंड का वार पर घर में एंट्री ली। स्टेज पर ओरी और सलमान के फन बैंटर ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। फैंस ओरी को घर में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में ओरी सभी घरवालों से मिलते हैं। सभी घरवाले उनका जोरदार स्वागत करते हैं। घर में रिंकू ओरी से पूछती हैं कि आप जीने के लिए क्या करते हो। वो कहते हैं कि चीलिंग, वाइबिंग और सर्वाइविंग।
वहीं, अभिषेक ओरी से पूछते हैं कि क्या इंडिया वर्ल्ड कप जीत गई। ओरी कहते हैं कि वो तो अगले साल है ना। इसके बाद बिग बॉस कहते हैं कि ओरी का पार्टी टाइम शुरू हो गया है। सभी घरवाले ओरी के साथ पार्टी करते हुए फोटो क्लिक करवाते हैं। पार्टी में तहलका अफ्रीकी भाषा में बात करते हैं जिसे देखकर ओरी कहते हैं कि मुझे वॉशरूम जाना है और वो पार्टी से निकल जाते हैं। इसके बाद अनुराग सनी पर गुस्सा होते हुए कहते हैं कि वो आपकी वजह से इरिटेट होकर पार्टी से निकल गया।
ओरी ने घर में लगाया एंटरटेनमेंट का तड़का
वीकेंड का वार पर सलमान ने ओरी से पूछा था, ये तो मुझे भी जानना है कि ओरी क्या करता है। ओरी कहते हैं कि बहुत काम करते हैं। सूरज के साथ उठते हैं और चांद के साथ सोते हैं। इस हफ्ते घर से जिग्ना वोरा एलिमिनेट हो गई हैं।
