बॉलीवुड

Tiger 3 Box Office Collection Day 14: 300 करोड़ तक पहुंचने में फूली टाइगर 3 की सांस, सलमान रह गए पीछे

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 26, 2023, 09:43 AM IST

Tiger 3 Box Office Collection Day 14 Early Trends: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) अब बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ती जा रही है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के 14वें दिन के आंकड़े भी अब सामने आ गए हैं। आइए इसपर एक नजर डालते।

Image

Tiger 3 Box Office Collection Day 14

Tiger 3 Box Office Collection Day 14 Early Trends: सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) अब बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ती जा रही है। मूवी को दमदार शुरुआत मिली हालांकि बाद में त्योहारों और वर्ल्ड कप फाइनल के चलते टाइगर का क्रेज खत्म होता दिख रहा है। सलमान की मूवी टाइगर 3 (Tiger 3 Box Office) का कॉम्पिटिशन शाहरुख खान की पठान और जवान के साथ किया जा रहा था। हालांकि सलमान की मूवी दोनों ही फिल्मों से पिछड़ती नजर आ रही है।

टाइगर 3 को दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। हालांकि फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार अब धीमी पड़ती जा रही है। सलमान ने टाइगर 3 के जरिए बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी कर ली है। आइए अब फिल्म के 14वें दिन के शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

टाइगर 3 की सलमान खान ने की इतनी कमाई

सलमान खान की मूवी टाइगर 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो यह एक रोलर कोस्टर राइड की तरह रहा है। Sainik इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर एक नजर डाले तो फिल्म का कलेक्शन 14वें दिन लगभग 6 करोड़ के आसपास रही है। जिसके बाद मूवी का टोटल कलेक्शन 265 करोड़ तक हो गया है। वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 400 करोड़ के पार पहुंच गया है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article