टीवी मसाला

Bigg Boss 17: वोटिंग ट्रेंड में मुनव्वर ने गाड़े झंडे, इस कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखाएंगे सलमान!

Bigg Boss 17 Voting Trend: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुनव्वर फारूकी, सना रईस खान और नाविद सोले बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। वहीं अब इन कंटेस्टेंट्स का वोटिंग ट्रेंड भी सामने आ गया है।

Image

Bigg Boss 17 वोटिंग ट्रेंड में आगे निकला ये कंटेस्टेंट

Bigg Boss 17 Voting Trend: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। शो में जहां कुछ कंटेस्टेंट्स लोगों का दिल जीत रहे हैं तो वहीं कुछ ने दर्शकों के सिर में दर्द कर दिया है। खास बात तो यह है कि इस सप्ताह की नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है, जिसमें मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui), नाविद सोले और सना रईस खान पर नॉमिनेशन की गाज गिरी है। उनके अलावा नील भट्ट भी नॉमिनेशन की प्रक्रिया में फंस सकते हैं। वहीं अब कंटेस्टेंट्स का वोटिंग ट्रेंड भी सामने आ गया है।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) को लेकर खबर है कि विक्की जैन, मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को निशाना बनाकर उन्हें नॉमिनेट करेंगे। वहीं शो के प्रोमो के मुताबिक, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा पर भी नॉमिनेशन की गाज गिर सकती है। इन सबसे इतर 'बिग बॉस 17' का वोटिंग ट्रेंड भी सामने आ गया है, जिसमें मुनव्वर फारूकी ने बाजी मारी है। वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक, मुनव्वर फारूकी को लोगों से सबसे ज्यादा वोट मिले हैं, ऐसे में वह इस सप्ताह कहीं नहीं जाने वाले।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के वोटिंग ट्रेंड की खास बात यह भी रही कि इस बार नाविद सोले ने भी दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। ऐसे में वह इस सप्ताह सेव रहेंगे। हालांकि सना रईस खान को इस सप्ताह सबसे कम वोट मिले हैं, ऐसे में उनके घर से बेघर होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि 'बिग बॉस 17' में पिछले हफ्ते किसी का भी एलिमिनेशन नहीं हुआ।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article