Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 चर्चा में छाया हुआ है। इस बार शो की थीम सिंगल वर्सेज कपल्स है। घर को दिल, दिमाग और दम के तीन हिस्सों में बांटा गया है। शो में पहले दिन बिग बॉस ने घरवालों को अपनी मर्जी से मकान चुनने का मौका दिया था। कंटेस्टेंट्स को घर में एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है। कुछ कंटेस्टेंट्स अपना घर बदलना चाहते हैं। अब बिग बॉस फिर से कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग घर में शिफ्ट करेंगे। लेकिन इस बार कंटेस्टेंट्स को अपने हिसाब से अलग-अलग घर में बांटेंगे। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है।
प्रोमो में बिग बॉस कहते हैं कि दिल के मकान में प्यार भरे कपल्स रहेंगे। इसका मतलब है कि अभिषेक दिलवाले घर में रहेंगे। क्यूं ईशा अब तो आप खुश है ना। वहीं, मन्नारा दिमाग वाले मकान में मुनव्वर के साथ शिफ्ट होगी।
प्रोमो में मुनव्वर अपने शायरी से घरवालों पर तंज कसते हैं। वो कहते हैं कि हमें तो अपनो ने लुटा गैरो में कहां दम था। मेरे मकान की नीव वहां गिरी जहां सामने ऐश्वर्या और नील था। कंटेस्टेंट्स पहले ही हफ्ते से गेम खेल रहे हैं। घर में बिना किसी के टास्क के लगातार झगड़े हो रहे हैं। घरवाले हर छोटी -छोटी बात को मुद्दा बना रहे हैं। वीकेंड का वार पर सलमान ने अभिषेक और ईशा मालवीय को फटकार लगाई थी।
