टीवी मसाला

Bigg Boss 17 फेम मन्नारा चोपड़ा सेट पर इस हसीना से कर चुकी हैं मारपीट, मेकर्स को पहुंचाना पड़ा था अस्पताल

Bigg Boss 17 Mannara Chopra Once Attack On Zid Actress Shraddha Das: 'बिग बॉस 17' फेम मन्नारा चोपड़ा इन दिनों सलमान खान के शो के जरिे लोगों का खूब दिल जीत रही हैं। लेकिन हाल ही में उन्हें लेकर एक पुराना इंटरव्यू खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें उनपर मारपीट के आरोप लगे थे।

Image

मन्नारा चोपड़ा ने इस हसीना संग की थी मारपीट

Bigg Boss 17 Mannara Chopra Once Attack On Zid Actress Shraddha Das: मशहूर एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा इन दिनों 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में सिक्का जमाने की कोशिश कर रही हैं। मन्नारा चोपड़ा का अंदाज दर्शकों को भी खूब पसंद आ रहा है और यह भी माना जा रहा है कि वह लंबे समय तक टिकने वाली हैं। बता दें कि मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) ने बॉलीवुड मूवी 'जिद' में भी हाथ आजमाया था। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि वह 'जिद' एक्ट्रेस श्रद्धा दास संग शूटिंग के दौरान मारपीट कर बैठी थीं।

मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) से जुड़ी इस बात का खुलासा खुद श्रद्धा दास (Shraddha Das) ने साल 2014 में दिये इंटरव्यू में किया था, जो अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है। श्रद्धा दास ने बताया कि मूवी के फाइट सीक्वेंस के दौरान मन्नारा ने उन्हें किक मारी थी, जिससे उनके पेट में चोट लग गई थी। श्रद्धा दास ने इस सिलसिले में कहा था, "मन्नारा ने पहले वादा किया कि वह सीन के दौरान सॉफ्ट रहेंगी। लेकिन जब सीन शुरु हुआ तो उनका अवतार ही बदल गया। मन्नारा ने एक्शन सीक्वेंस के दौरान मेरे पेट पर इतनी जोर से लात मारी थी कि खून के थक्के बनने शुरू हो गए थे।"

मन्नारा ने बंबू स्टिक से भी श्रद्धा दास पर किया था हमला

श्रद्धा दास (Shraddha Das) ने अपने इंटरव्यू में दावा किया था कि मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) ने उन्हें बंबू स्टिक से भी मारा था, जिसके कारण उन्हें अस्पताल तक ले जाना पड़ा था। बता दें कि 'जिद' मूवी की पार्टी के दौरान मन्नारा चोपड़ा से इस बारे में सवाल भी किया गया था, जिसपर प्रियंका चोपड़ा उनका बीच-बचाव करने आ गई थीं। प्रियंका चोपड़ा ने सबके सामने दावा किया था कि मन्नारा को भी इस सीन के दौरान चोट लगी थीं और शूटिंग के दौरान ये चीजें होती रहती हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article