टीवी मसाला

Bigg Boss 17: खानजादी ने अभिषेक पर लगाया हैरेसमेंट का गंभीर आरोप, घरवालों के उड़े होश

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 21, 2023, 02:17 PM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के पहले ही हफ्ते में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। शो में अभिषेक कुमार और खानजादी के बीच में जबरदस्त झगड़ा हुआ है। खानजादी ने अभिषेक पर हैरेसमेंट का गंभीर आरोप लगाया है। इस बात को सुनने के बाद सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं।

Image

Khanzaadi-Abhishek Kumar (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 धमाल मचा रहा है। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। पहले ही हफ्ते में कंटेस्टेंट्स अपना आप खोते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहले हफ्ते में बिग बॉस की तरफ से कोई टास्क नहीं आया है। कंटेस्टेंट्स दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। घर में खानजादी और अभिषेक कुमार के बीच छोटी सी बात को लेकर बवाल मच गया। खानजादी ने अभिषेक पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया है।

शो में अभिषेक खानजादी से अपने बिहेवियर के लिए माफी मांगता है। खानजादी कहती हैं कि तुम गलत था। अभिषेक को ये बात पसंद नहीं आती है। वो कहता है कि अगर कोई तुम्हें बदसूरत कहता तो तुम भी यही रिएक्शन देती। खानजादी अभिषेक पर अपना आपा खो देती हैं और दम वाले हिस्से में सभी घरवाले मौजूद हो जाते हैं।

खानजादी ने लगाया अभिषेक पर हैरेसमेंट का आरोप

खानजादी बिग बॉस से कहती हैं कि अभिषेक दिमागी रूप से बीमार है उसे डॉक्टर के पास भेज दो। इतना ही नहीं वो अभिषेक पर हैरेसमेंट का आरोप लगाती हैं। खानजादी कहती हैं कि जब वो सो रही थीं जब अभिषेक ने उन्हें हरेस करने की कोशिश की है। अंकिता को खानजादी की ये बात पसंद नहीं आती है। वो अभिषेक के लिए स्टैंड लेते हुए कहती हैं कि उन्हें इस तरह से बात नहीं करनी चाहिए। घर में अपने शब्दों को सोच- समझकर बोलना चाहिए। खानजादी अभिषेक को हाथापाई करने के लिए उकसाती हुई भी नजर आती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article