Tiger Nageswara Rao Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार रवि तेजा (Ravi Teja) की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर नागेश्वर राव सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत मिली थी। टाइगर नागेश्वर राव से कृति सेनन की बड़ी बहन नुपुर ने साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। रवि तेजा और नुपूर सेनन की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने पहले ही दिन कितने करोड़ की कमाई की है।
फिल्म का निर्देशन वामसी ने किया है। ये एक थ्रिलर एक्शन फिल्म है। फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है।
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले ही दिन 8 करोड़ का बिजनेस किया है। तेलुगु शोज की ऑक्यूपेंसी 51 प्रतिशत से ज्यादा है। वहीं हिंदी में फिल्म देखने वालो की ऑक्यूपेंसी रेट 10 प्रतिशत है।
टाइगर नागेश्वर राव ने गणपथ को चटाई धूल
वामसी की पीरियड एक्शन थ्रिलर फिल्म में गायत्री भारद्वाज, अनुपम खेर, रेनू देसाई, जिशु सेनगुप्ता और मुरली शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का दमदार रिस्पॉन्स मिला है। बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा की टाइगर नागेश्वर राव के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपथ रिलीज हुई थी। गणपथ ने पहले दिन महज 2.50 करोड़ की कमाई की है। फिल्म को दर्शकों का खराब रिव्यू मिला है। गणपथ में टाइगर के साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं।
