टीवी मसाला

Bigg Boss 17: फिनाले से पहले पसंदीदा कंटेस्टेंट का हौसला बढ़ाने आए सितारे, अंकिता-मुनव्वर का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Bigg Boss 17 Promo: कलर्स टीवी के मोस्ट फेवरेट रियलिटी शो बिग बॉस 17 का एक नया प्रोमो जारी हुआ है। प्रोमो में देखने को मिला की बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट ने घर में एंट्री ली है ताकि वो अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट का हौसला आवजाही कर सकें।

Image

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 Promo: कंट्रोवर्सिअल रियलिटी शो बिग बोस 17 का फिनाले डेट नजदीक आ गई है। ऐसे में देखा गया की कैसे घर में लाइव फीड मिलना बंद हो गई है और फिनाले के लिए जोरों शोरों से तैयारी चल रही है। वहीं अब मेकर्स ने प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट ने घर में एंट्री ली है। वह अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने आएं है, जिसे देख मुनव्वर और अंकिता के आंसू थमने का नाम नहीं लेते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए मजेदार प्रोमो की एक झलक।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के प्रोमो में देखने को मिला की सीनियर जर्नलिस्ट दिबांग घर में अपने तीखे सवालों से दर्शकों को एंटरटेन करते हैं। वहीं मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) की सपोर्ट करने पूजा भट्ट,मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) के लिए करण कुंद्रा। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के सपोर्ट में उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता खानविलक और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के सपोर्ट में शालीन भनोट की घर में एंट्री हुई। अपने चाहने वालों को देख अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारुकी के आंसू नहीं रुके।

रोते-रोते मुनव्वर कहते हैं की पता नहीं क्या हो गया तो करण उसके जवाब में कहते हैं गलतियां सबसे होती है। इसी के साथ फिनाले में नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा और ईशा मालवीय-समर्थ जुरेल डांस परफॉरमेंस देंगे। 28 जनवरी को फिनाले टीवी पर टेलीकास्ट होगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article