टीवी मसाला

Kamya Punjabi ने Vicky Jain को बताया Bigg Boss 17 का सबसे बेस्ट कंटेस्टेंट, Mannara Chopra को दे डाली ये सलाह

Kamya Punjabi Tweet in Favour of Vicky Jain : वहीं अब खबर सामने आ रही है कि आज रात विक्की जैन भी घर से बाहर होने वाले हैं। इससे पहले टीवी की फेमस अदाकारा काम्या पंजाबी ने विक्की जैन के लिए ट्वीट किया है। एक्ट्रेस ने ट्विटर पर विक्की जैन के बारे में लिखा है कि- "विक्की जैन इस घर में....

Image

Kamya Punjabi Tweet in Favour of Vicky Jain

Kamya Punjabi Tweet in Favour of Vicky Jain : बिग बॉस 17( Bigg Boss 17) इन दिनों टीवी पर छाया हुआ है। शो को अपना विनर मिलने में कुछ ही दिन का समय बचा है। इससे पहले बिग बॉस के घर के अंदर जमकर हंगामा हो रहा है। बीती रात वीकेंड के वॉर में घर के दो सदस्यों को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। आयशा खान ( Ayesha Khan ) और ईशा मालवीय( Isha Malviya) को घर से एविक्ट कर दिया गया। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि आज रात विक्की जैन भी घर से बाहर होने वाले हैं। इससे पहले टीवी की फेमस अदाकारा काम्या पंजाबी ने विक्की जैन के लिए ट्वीट किया है।

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने हाल ही में बिग बॉस 17 के सदस्य विक्की जैन( Vicky Jain) के लिए ट्वीट किया है। एक्ट्रेस ने ट्विटर पर विक्की जैन के बारे में लिखा है कि- "विक्की जैन इस घर में सबसे ज्यादा गलत समझे जाने वाले व्यक्ति हैं, मुझे लगता है कि वह बहुत समझदार हैं, निश्चित रूप से मनोरंजक हैं, उनका खेल अद्भुत था और उनमें बहुत धैर्य भी है।" उनके इस ट्वीट पर फैंस ने भी जमकर कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा कि विक्की जैन ही असल विनर हैं, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि सच में विक्की अच्छे इंसान हैं और उन्हें गलत समझा गया है।

इसके अलावा काम्या पंजाबी ( Kamya Punjabi) ने इससे पहले मन्नारा चोपड़ा ( Mannara Chopra) के लिए भी एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैं कभी कभी मन्नारा की बातों से सहमत नहीं होती लेकिन आज उन्हें अपने आत्मसम्मान का ध्यान रखना चाहिए और विक्की जैन से बात नहीं करनी चाहिए। बता दें कि बिग बॉस 17 का फिनाले 28 जनवरी को शाम 6 से 12 होने वाला है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article