टीवी मसाला

Bigg Boss 17: समर्थ को बॉयफ्रेंड नहीं मानने पर Isha Malviya ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं नहीं चाहती थी नेशनल TV पर आए

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 23, 2024, 01:30 PM IST

Bigg boss 17: इस हफ्ते शो से ईशा मालवीय घर से बाहर हो गई है। ईशा ने घर से निकलते ही अपने और समर्थ के रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे लिए मुश्किल था नेशनल टेलीविजन पर अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट करना। लेकिन मैंने उस चीज को सबके सामने एक्सेप्ट किया।

Image

Samarth Jurel and Isha Malviya (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का फिनाले 28 जनवरी को होने वाला है। फिनाले से पहले फैंस शो के विनर के नाम की चर्चा कर रहे हैं। इस हफ्ते ईशा मालवीय (Isha Malviya) घर से बेघर हो गई हैं। ईशा ने घर से बाहर आते ही अपने पर्सनल रिश्ते और गेम पर बात की। एक्ट्रेस से पूछा गया कि शो में जब आपके बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) की एंट्री हुई थी तो आपने उन्हें अच्छा दोस्त बताया था। आपने उन्हें बॉयफ्रेंड मानने से इंकार क्यों कर दिया था। एक्ट्रेस ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

एक्ट्रेस ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैंने घर में जाने से पहले समर्थ से कहा था कि हम अपने रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं करेंगे। इतना ही नहीं अपने खास दोस्तों को भी डेटिंग की खबरों को महज अफवाह कहने को कहा था।

समर्थ ने ईशा को बॉयफ्रेंड मानने से क्यों किया इंकार

ईशा ने कहा, मैं नेशनल टेलीविजन पर अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट करने के लिए तैयार नहीं थीं क्योंकि मैं भी एक लड़की हूं। मेरा भी इंसान हूं। मैं मशीन नहीं हूं कि आप मुझ पर कितना भी डालते रहोगे। मैं संभाल लूंगी। एक्ट्रेस ने आगे कहा, मैं अपनी लाइफ में चीजों को लेकर पॉजिटिव हूं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मैं अपने करियर को लेकर चिंतित नहीं हूं। मेरा भी करियर है। मेरी जगह कोई भी 19-20 साल की लड़की होती तो यही करती। मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत है। मैं खुश हूं कि मैंने अपनी जिंदगी में आने वाली सभी मुश्किलों का सामना किया।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article