टीवी मसाला

Bigg Boss 17 Grand Finale: फिनाले से एक रात पहले सबके गले लगकर रोए Munawar Faruqui, अपनी गलतियों के लिए मांगी माफी

Bigg Boss 17 Grand Finale : घर के अंदर का माहौल बहुत शांत है घर-घर वाले बाहर आने के लिए एक-एक दिन गिन रहे हैं। इससे पहले कल रात घर में बहुत भावुक माहौल देखने को मिला। हम आपको बताते हैं फिनाले से एक रात पहले घर में क्या माहौल है।

Image

Bigg Boss 17 Grand Finale Munawar Faruqui hugs everyone

Bigg Boss 17 Grand Finale : बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले आज रात होने जा रहा है। टॉप 5 कंटेस्टेंट ने ट्रॉफी जीतने के लिए अपनी कमर कस ली है। वहीं फैंस भी अपने पसंदीदा स्टार को जमकर वोट कर रहे हैं। शाम 6 बजे से शुरू होने वाली सबसे बड़ी फिनाले नाइट की हर डिटेल आप हमारे लाइव ब्लॉग में देख सकते हैं। इससे पहले हम आपको बताते हैं फिनाले से एक रात पहले घर में क्या माहौल है।

फिनाले( Bigg Boss 17 Grand Finale) से एक रात पहले जैसे एक-एक कर सभी सदस्यों को सपोर्ट करने उनके दोस्त और जानकार आए जिसके बाद उनका हौसला भी बढ़ा और जीतने की आशा भी जागी। वहीं घर के अंदर का माहौल बहुत शांत है घर-घर वाले बाहर आने के लिए एक-एक दिन गिन रहे हैं। इससे पहले कल रात घर में बहुत भावुक माहौल देखने को मिला। मुनव्वर फारुकी( Munawar Faruqui) ने गले लगकर सभी से माफी मांगी। स्टार ने अंकिता लोखण्डे( Ankita Lokhande) को गले लगाया और अपने पुराने सभी गीले-शिकवे मिटाए। वहीं अरुण माहशेट्टी( Arun Mashetty) को गले लगाकर अपनी गलती की माफी मांगी । जिससे घर का सारा माहौल काफी इमोशनल हो गया। मुनव्वर ने कहा कि जो भी आखिर में हम सब एक हैं।

वहीं फैंस भी उनके इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं । इससे पहले घर में टीवी स्टार करण कुंद्रा( Karan Kundra) मुनव्वर को सपोर्ट करने आए थे और उन्होंने स्टार को खूब समझाया था। इसके बाद मुनव्वर ने कहा था कि वह बाहर आकर सब ठीक करने की कोशिश करेगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article