Mannara Chopra Ignored Munawar Faruqui: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 से सभी का दिल छू लिया है। उन्हें इस शो से शोहरत के साथ-साथ काफी प्यार भी मिला, साथ ही एक अलग पहचान मिली। इसी के साथ हाल ही में सोशल मीडिया पर मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देख लोग चौंक गए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए वो वीडियो।
दरअसल कुछ दिन पहले बाबा सिद्दीकी ने हर साल की तरह बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स के लिए इफ्तार पार्टी रखी थी। जिसमें अभिषेक कुमार से लेकर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) तक बिग बॉस 17 के कन्टेस्टन्ट शामिल हुए। ऐसे में इस फंक्शन से वीडियो वायरल हुई जिसमें मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) और मुनव्वर फारुकी एक साथ नजर आ रहे हैं। सिर्फ यही नहीं मन्नारा ने तो मुनव्वर को नजरअंदाज तक किया।
जैसे की सभी को मालूम है बिग बॉस 17 के घर में मुनव्वर और मन्नारा काफी अच्छे दोस्त थे, एक्ट्रेस ने खुद माना था की वह उन्हे पसंद करती हैं। लेकिन दोनों की दोस्ती में अब खटास आ गई है। यही सब देख एक यूजर न वीडियो देख लिखा की मनारा बहुत स्मार्ट लड़की है, उसने बिग बॉस में आगे बढ़ने के लिए मुनवर का इस्तेमाल किया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा की अच्छा ही मुनव्वर से दूर वह पहले से ही मुनव्वर की वजह से फेम मिल गया सबको उसी से फेम चाहिए।
