Sunny Deol Dislikes This Thing About Shah Rukh Khan And Salman Khan: बॉलीवुड के तारा सिंह सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्मों के कारण काफी चर्चा में बने हुए हैं। आए दिन सनी देओल (Sunny Deol) के खाते में नई-नई फिल्में गिर रही हैं। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में सनी देओल अपने छोटे भाई बॉबी देओल के साथ करण जौहर (Karan Johar) के शो 'कॉफी विद करण 8' का हिस्सा बने, जहां उन्होंने अपने साथ-साथ बॉलीवुड कलाकारों के बारे में भी बात की। उन्होंने शो पर शाहरुख खान और सलमान खान की अच्छाइयों के साथ-साथ उनकी कमियां भी निकालीं।
करण जौहर (Karan Johar) ने 'कॉफी विद करण 8' में रैपिट फायर राउंड के दौरान सनी देओल (Sunny Deol) से शाहरुख खान की अच्छाई और उनकी कमी जाहिर करने के लिए कहा। इसपर सनी देओल ने कहा, "मुझे ये अच्छा लगता है कि शाहरुख बहुत ही मेहनती इंसान हैं। लेकिन मुझे उनकी ये बात खराब लगती है कि उन्होंने एक्टर को एक सामान बनाकर छोड़ दिया है।" सनी देओल की इस बात पर करण जौहर भी हैरान रह गए।
करण जौहर (Karan Johar) ने आगे सनी देओल (Sunny Deol) से सलमान खान के बारे में सवाल किया। इसपर 'तारा सिंह' ने कहा, "मुझे अच्छा लगता है कि उनका दिल बहुत बड़ा है। लेकिन ये बात खराब लगती है कि वह हर किसी को बॉडीबिल्डर बनाने की कोशिश करते हैं।" हालांकि सलमान को लेकर सनी ने यह बात मजाक में कही थी। वहीं जब बात अक्षय कुमार पर आई तो सनी देओल ने कहा, "अक्षय की ये बात अच्छी है कि वह बहुत अनुशासित हैं। लेकिन ये बात नापसंद है कि वह बहुत ज्यादी ही फिल्में कर रहे हैं।" बता दें कि अक्षय कुमार के खाते में इस वक्त काफी फिल्में मौजूद हैं, जिन्हें लेकर वह कई बार ट्रोल भी हो जाते हैं।
