टीवी मसाला

Bigg Boss 17: एक साथ दो लड़कियों को डेट कर रहे हैं मुनव्वर फारुकी, इस हसीना ने लगाए गंभीर आरोप

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 10, 2023, 01:21 PM IST

कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आयशा खान ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आयशा का कहना है कि उनके साथ धोखा हुआ है। वो इंसान जैसा टीवी या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिख रहा है वैसा बिल्कुल नहीं हैं। आयशा ने मुनव्वर पर एक समय पर दो लड़कियों को डेट करने का आरोप लगाया है।

Image

Munawar Faruqui (credit pic: instagram)

बिग बॉस 17 के पॉपुलर कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी की गेम को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। घर में मुनव्वर और मन्नारा चोपड़ा की दोस्ती ने फैंस का दिल जीत लिया है। मुनव्वर और मन्नारा की बॉन्डिंग को देखते हुए घरवालों ने दोनों के नाम जोड़ने शुरू कर दिए थे। हालांकि मुनव्वर ने इन बातों से साफ इंकार कर दिया था। कॉमेडियन ने पहले ही बता दिया है कि वो घर के बाहर किसी के साथ है। इस बात का खुलासा मुनव्वर ने अपने शो लॉकअप से निकलने के बाद किया था। कॉमेडियन नजीला सतीशा के साथ है। अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आयशा खान ने मुनव्वर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इफ्लुएंसर का कहना है कि मुनव्वर एक साथ 2 लड़कियों को डेट कर रहे हैं।

आयशा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। आयशा ने कहा, बिग बॉस में एक कंटेस्टेंट ने मुझे म्यूजिक वीडियो के लिए मैसेज किया था। मैं उन्हें जानती थी तो मैंने हां कह दिया था। हालांकि वो म्यूजिक वीडियो कभी बन हीं नहीं पाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो मुझसे प्यार करने लगे हैं। मैं भी उन्हें पसंद करने लगी थी। हम रिलेशनशिप में आ गए थे। मुझे पता था कि वो रिलेशनशिप में हैं।

क्या दो लड़कियों को डेट कर रहे थे मुनव्वर

उन्होंने कहा कि मेरा 3-4 महीने पहले ही ब्रेकअप हुआ था। मैंने उनकी बातों पर यकीन कर लिया। बिग बॉस में जाने से पहले उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फोटो शेयर की थी जिसके बाद मुझे समझ आया कि मेरे साथ धोखा हुआ है। मैंने उनकी गर्लफ्रेंड से बात की। उन्होंने बताया कि शो से बाहर निकलने के बाद हम दोनों शादी करने वाले हैं। आयशा ने आगे कहा कि जो जैसा दिखता है वो वैसा नहीं होता है। इंटरव्यू के दौरान इन्फ्लुएंसर ने उस कंटेस्टेंट का नाम नहीं बताया।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article