Ayesha Khan Latets Post: टीवी दुनिया की जानी मानी हसीना आयशा खान को आज के समय पर कौन नहीं जानता। शो 'बिग बॉस सीजन 17' (Bigg Boss 17) से आयशा ने घर घर पहचान बनाई। मुनव्वर फारुकी और आयशा की कंट्रोवर्सी भी सुर्खियों में खूब रही। आयशा ने मुनव्वर फारुकी पर डबल डेटिंग और पत्नी को धोखा देने का आरोप लगाया था। शो के बाद आयशा खान को अपनी खूबसूरती और हॉटनेस के लिए भरपूर प्यार मिला। हाल ही में आयशा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर कुछ ऐसा लिखा कि सभी चौंक गए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए एक्ट्रेस का लेटेस्ट पोस्ट।
आयशा खान (Ayesha Khan) ने अपने पोस्ट में लिखा 'मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसे कैसे बयां करूँ, पर आज मैं कितना बुरा महसूस कर रहा हूँ। मैं बस इसे लिखना चाहता था, और इसे बाहर निकाल देना चाहता था। और उन सभी के लिए जो किसी खास दिन ऐसा ही महसूस करते हैं। उम्मीद करती हूं कि आप खुद के साथ भी उतनी ही नरमी से पेश आएंगे जितनी नरमी से हम एक बच्चे के साथ पेश आते हैं। कुछ दिनों में खुद से प्यार करना कठिन होता है, लेकिन अगर हम नहीं करेंगे तो और कौन करेगा?

Ayesha Khan Latest Post
आयशा का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस उनका हाल पूछते हुए नहीं थक रहे। इसी के साथ एक्ट्रेस को आखरी बार सीरियल 'दिल को रफू कर ले' में देखा गया था। इस सीरियल में एक्ट्रेस की एक्टिंग को भरपूर प्यार भी मिला। करण वी ग्रोवर संग आयशा की जोड़ी ने ऑनस्क्रीन आग लगा दी थी।
