Bigg Boss 17: कलर्स टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 में इन दिनों सभी घरवाले गेम खेलने में लगे हुए हैं। जिसके चलते घर में कलेश रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। घर में वाइल्डकार्ड एंट्री कर आए औरा दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। ऐसे में उनकी फैन फॉलोइंग ने आसमान छू लिया है, जो काफी देखने लायक है। हाल ही में के पॉप स्टार ने शो में कुछ ऐसी बात की जिसे सुनकर सभी हैरान है।
दरअसल बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के एक मॉर्निंग सांग के दौरान आयशा खान औरा संग डांस करती हुई नजर आईं। लेकिन बाद मै वो उन्हें किस और गले लगाने लगी, जिससे औरा (Aoora) सहम गए। ऐसे में औरा ने मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) से बात करते हुए बताया की आयशा खान का उन्हें छूना बिलकुल पसंद नहीं है। जिसपर मुनव्वर जवाब भी देते हैं कि आयशा का ऐसा कोई इरादा नहीं है।
कुछ देर बाद मुनव्वर ने आयशा को औरा की प्रॉब्लम के बारे में बताया। इसी के साथ औरा ने मन्नारा को भी बताया तब एक्ट्रेस कहती हैं की आप उनसे दूरी बनाए, साथ ही अपना ये बदला टास्क और नॉमिनेशन में निकाले।
