Bigg Boss 17: बिग बॉस में मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui), अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar), अरुण माशेट्टी, विक्की जैन, ईशा मालवीय, आयशा खान और मन्नारा चोपड़ा बचे हुए हैं। घर में नॉमिनेशन टास्क के दौरान टीम बी ने टीम ए संग चीटिंग करने की कोशिश की। इसके परिणाम स्वरूप टीम ए ने टीम बी के सदस्य को इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट कर दिया। इसके बाद मुनव्वर और विक्की में जमकर झगड़ा हुआ। इस सारे ड्रामे के बीच सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही हैं जिसमें अंकिता विक्की को गलती से सॉरी मुन्ना बोल देती हैं। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
वीडियो में अंकिता और विक्की कुछ बात करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ आयशा खान भी बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। बातचीत के दौरान अंकिता विक्की (Ankita Lokhande) से कहती हैं कि सॉरी मुन्ना। अंकिता कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हैं। हालांकि टास्क के दौरान कई बार दोनों की जमकर बहस होती है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अंकिता- विक्की का वीडियो
इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इनको अपने पति में भी मुन्ना दिखाई दे रहे हैं। क्या यही प्यार है। दूसरे यूजर ने लिखा, अंकिता को सिर्फ हर जगह मुनव्वर दिखता है। तीसरे यूजर ने लिखा, अंकिता में बहुत एटीट्यूड हैं। शो का फिनाले नजदीक है। फैंस विनर के नाम की चर्चा कर रहे हैं।
