टीवी मसाला

Bigg Boss 17: Isha Malviya ने मन्नारा को बुलाया 'बार डांसर', राजीव अदातिया ने लगाई क्लास

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 19, 2024, 12:30 PM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में ईशा मालवीय ने मन्नारा चोपड़ा को नॉमिनेट होने के बाद जमकर खरी-खोटी सुनाई। इतना ही नहीं, मन्नारा ने ईशा को बार डांसर तक कह दिया। इस वजह से ईशा सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। राजीव अदातिया ने ट्विटर पर ईशा की क्लास लगाई है।

Image

Bigg Boss 17 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का फिनाले नजदीक है। फिनाले से एक हफ्ते पहले नॉमिनेशन टास्क हुआ। टास्क के दौरान टीम ए और टीम बी के बीच में जमकर झगड़ा हुआ। टीम ए में मन्नारा, अभिषेक, अरुण और मुनव्वर थे। वहीं, टीम बी में अंकिता लोखंडे, ईशा मालवीय, विक्की जैन और आयशा खान थे। टीम बी के गलत तरीके से टास्क करने की वजह से टीम ए उन्हें घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर देती हैं।

टीम बी नॉमिनेट होने की वजह से बौखला जाती है। इसके बाद से घर में अंकिता और ईशा मन्नारा और मुनव्वर से लड़ते-झगड़ते नजर आए। अंकिता, ईशा और आयशा मन्नारा संग जमकर लड़ाई करते हैं। अंकिता मन्नारा को कहती हैं कि जाओ जाओ मुनव्वर की गोद में बैठ जाओ। इसके बाद ईशा मन्नारा को कहती हैं कि तुम तो बार डांसर हो। इस पर मन्नारा कहती हैं कि उनकी भी इज्जत होती है।

राजीव अदातिया ने लगाई ईशा मालवीय की क्लास

अभिषेक ईशा से कहता है कि ये शब्द मत बोल ईशा। अभिषेक की बात सुनकर ईशा कहती हैं कि मैंने जो भी कहा है वो गलत नहीं है। लेकिन इस दौरान अंकिता ईशा को सपोर्ट करती हैं। ईशा की हरकतों के लिए लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। राजीव अदातिया ने भी ईशा की जमकर क्लास लगाई। एक्टर ने ट्वीट कर लिखा, ईशा तुमने सभी मर्यादे पार कर दी। तुमने मन्नारा को बार डांसर कहा है। एक औरत होकर दूसरी औरत के कैरेक्टर पर सवाल उठाया है। हद हो गई। शर्म आनी चाहिए।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article