Kangana Ranaut Brother and Sister In Law Blessed With Baby Boy: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'तेजस' में नजर आने वाली हैं। उनकी इस मूवी को लेकर फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं। 'तेजस' के साथ-साथ कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के खाते में अब 'क्वीन 2' भी गिर गई है। लेकिन इन सबसे इतर कंगना रनौत के घर एक और खुशी आई है। दरअसल, एक्ट्रेस बुआ बन चुकी हैं और इस बात की जानकारी उन्होंने खुद पोस्ट शेयर कर दी है।
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बताया कि उनके भाई अक्षत रनौत और भाभी ऋतु रनौत बेटे के मम्मी-पापा बने हैं। खास बात तो यह है कि कंगना रनौत ने भतीजे को गोद में लेकर उसकी पहली झलक भी फैंस को दिखाई है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने महाभारत से चुनकर अपने भतीजे का नाम भी रखा है। कंगना रनौत ने ट्विटर पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा, "आज इस सौभाग्यपूर्ण दिन पर हमारे परिवार को संतान की प्राप्ति हुई है। मेरे भाई अक्षत रनौत और उनकी पत्नी ऋति रनौत को सौभाग्य से पुत्र की प्राप्ति हुई है। इस तेजस्वी और मन मोह लेने वाले बालक का नाम हमने अश्वत्थामा रनौत रखा है।"
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपने भतीजे के लिए आशीर्वाद मांगते हुए लिखा, "आप सब हमारे परिवार के नए सदस्य को आशीर्वाद दें। हम अपनी असीम प्रसन्नता आप सबके साथ बांटते रहें।" बता दें कि कंगना रनौत के घर में आई इस खुशी के लिए अनुपम खेर ने भी उन्हें ट्वीट कर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशलम मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं।
