टीवी मसाला

Bigg Boss 17: Isha Malviya का नाम सुनते ही Aishwarya Sharma का चढ़ा पारा, कहा 'मैं उसकी बैंड बजा दूंगी'...

Aishwarya Sharma Talks About Isha Malviya: पिछले हफ्ते सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) से बेघर हुईं ऐश्वर्या शर्मा ने ईशा मालवीय को लेकर बात की है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए पूरी खबर।

Image

Bigg Boss 17:Aishwarya Sharma Talks About Isha Malviya

Aishwarya Sharma Talks About Isha Malviya: टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। इसी के साथ पिछले हफ्ते वो शो बिग बॉस 17 से बाहर हो गई हैं। बाहर आते ही ऐश्वर्या शो के कंटेस्टेंट को लेकर एक से बढ़ कर एक खुलासे कर रही हैं। अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया की अगर उन्हें वापिस घर में जाने का मौका मिले तो वो क्या करेंगी। जिसका जवाब सुन सभी के होश उड़ गए हैं, जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पूरी खबर।

पिछले हफ्ते बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) ईशा मालवीय को पावर मिलते ही उन्होंने ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) को बाहर निकाल दिया। इसी के साथ ये एविक्शन देख घरवालों समेत दर्शकों के भी होश उड़ गए। लेकिन अब शो स्व बाहर आते ही एक इंटरव्यू के दौरान जब ऐश्वर्या से पूछा गया की उनको अगर घर में जाने का मौका मिलेगा तो क्या प्लान होगा। जिस पर एक्ट्रेस जवाब देती हैं कि मैं कुछ भी प्लानिंग नहीं बनाउंगी लेकिन मैं सबकी बैंड बजाऊंगी सबसे ज्यादा ईशा मालवीय (Isha Malviya) की।

एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि मैं असल में खुश हूं क्योंकि बिग बॉस ने खुद मुझे घर में आने का ऑफर दिया। मैं पहली कंटेस्टेंट थी जिसे खुद आने का न्योता मिला। मैं वाकई भाग्यशाली हूं कि बिग बॉस खुद मुझे शो के लिए बुलाने आए। ये मौका हर किसी को नहीं मिलता। साथ ही उन्होंने बताया की कैसे वो अपने इविक्शन से ना खुश हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article