टीवी मसाला

Bigg Boss 17: गेम के चक्कर में ऐश्वर्या ने झिड़का नील का साथ, जमाने के सामने उड़ाईं पति की धज्जियां

Bigg Boss 17 Aishwarya Sharma Fights With Neil Bhatt: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' से जुड़ा प्रोमो वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा लड़ते दिखाई दिये। इतना ही नहीं, सबके सामने ऐश्वर्या शर्मा ने अपने पति की धज्जियां तक उड़ा दीं।

Image

Bigg Boss 17 में भिड़े ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट

Bigg Boss 17 Aishwarya Sharma Fights With Neil Bhatt: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों खूब धूम मचा रहा है। शो ने धीरे-धीरे टीआरपी लिस्ट में भी ऊपर आना शुरू कर दिया है। 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में कुछ कंटेस्टेंट्स जहां दर्शकों को खूब खुश कर रहे हैं तो कुछ ने तो इरिटेट करके ही रख दिया है। वहीं बिग बॉस में आए कपल तो आए दिन लड़ते ही दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में 'बिग बॉस 17' का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा लड़ते दिखाई दिये।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का प्रोमो वीडियो देखकर कहा जा सकता है कि ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने गेम की खातिर अपने पति नील भट्ट का साथ बीच में ही छोड़ दिया। वीडियो में ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट से कहती दिखाई दीं, "जब मैं कुछ बोलती हूं तो तू क्यों नहीं सुनता है, मैं क्या बेवकूफ हूं।" इसपर नील भट्ट ने जवाब दिया, "कुछ सुझाव सोचो।" लेकिन ऐश्वर्या शर्मा ने गेम को प्राथमिकता देते हुए कहा, "सुझाव गया तेल लेने, अकेले-अकेले आए हैं तो अकेले ही खेलेंगे। तुझे चलना है तो चल भाई, मैं अपना गेम खेलूंगी।" ऐश्वर्या शर्मा की बात पर नील भट्ट ने कहा, "मैं तुझे कब से यही समझाने की कोशिश कर रहा हूं।"

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) की लड़ाई यहीं नहीं रुकी। नील भट्ट को फटकारते हुए ऐश्वर्या शर्मा ने आगे कहा, "तमाशा हो जाएगा, चिल्ला मत।" ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट से जुड़ा 'बिग बॉस 17' का यह प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "पूरी तरह से फेक लग रहा है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "अंकिता विक्की से प्रेरणा ले रहे हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article