टीवी मसाला

Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार ने ऐश्वर्या शर्मा को घर में बताया फ्लॉप, एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 21, 2023, 03:20 PM IST

Bigg Boss 17: घर में वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। घर में कृति और टाइगर के टास्क के दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या लड़ने लगते हैं। टास्क में अभिषेक को ऐश्वर्या को फ्लॉप का टैग देते हैं। इस बात से ऐश्वर्या सहमत नहीं होती है और दोनों में जमकर लड़ाई होती है।

Image

Abhishek -Aishwarya Fight (credit Pic: Instagram)

Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 17 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच में जमकर बवाल हो रहा है। घर के सदस्य छोटी-छोटी बातों को मुद्दा बना रहे हैं। इस हफ्ते पहला वीकेंड का वार होने वाला है। फैंस वीकेंड का वार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन अपनी फिल्म गणपथ के प्रमोशन के लिए पहुंचे है। दोनों घरवालों के लिए टास्क लेकर आए है। टास्क के लिए कृति और टाइगर मुनव्वर फारुकी, खानजादी, रिंकू धवन, अभिषेक कुमार, सनी आर्या को बुलाते हैं। घर के बाकी सदस्य लिविंग एरिया में इस टास्क को देख रहे होते हैं।

कृति घरवालों से कहती हैं कि जैसे हम ट्रेलर देखकर फिल्म के फ्लॉप और हिट होने का फैसला लेते है। उसी तरह बिग बॉस के घर में आपका पहला हफ्ता ट्रेलर की तरह था। आपको बताना है कि आपके हिसाब से कौन फ्लॉप है। सबसे पहले मुनव्वर ऐश्वर्या शर्मा का नाम लेते हैं। मुनव्वर कहते हैं कि मैंने जैसा सोचा था उन्हें लेकर वैसा कुछ नहीं दिखाई दिया। अभिषके भी ऐश्वर्या का नाम लेते हैं।

अभिषेक और ऐश्वर्या में हुई बहस

अभिषेक कहते हैं कि दोनों पति- पत्नी आपस में लगे होते है। घर में तो दिखाई नहीं देते हैं। इस बात पर ऐश्वर्या भड़क जाती है। ऐश्वर्या जवाब में कहती हैं, मैं ऐसा ही हूं, मैं ऐसा ही हूं। किसी को दबाकर खुद नहीं आगे उठती हूं। आपकी तरह दूसरों की लाइफ डिस्कस नहीं करती हूं। दोनों एक- दूसरे के साथ झगड़ते हुए नजर आते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article