टीवी मसाला

Bigg Boss 17: सांता क्लॉस बनकर Abdu Rozik ने ली घर में एंट्री, क्रिसमस पर घरवालों ने निकाली एक-दूसरे पर भड़ास

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 25, 2023, 11:12 AM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में वीकेंड पर अब्दू रोजिक ने एंट्री ली। अब्दू ने सांता क्लॉस बनकर क्रिसमस के खास मौके पर घरवालों के लिए कुछ गिफ्ट्स लेकर आए थे। घरवालों ने इन गिफ्ट्स के जरिए एक- दूसरे पर जमकर भड़ास निकाली।

Image

Bigg Boss 17 Promo (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) का शो दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रहा है। इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। घर में बतौर स्पेशल गेस्ट रवीना टंडन और अब्दू रोजिक पहुंचे थे। अब्दू ने घरवालों से मुलाकात की। तजाकिस्तानी सिंगर घर में सांता क्लॉस बनकर थे। क्रिसमस के खास मौके पर वो घरवालों के लिए गिफ्ट भी लेकर आए थे। मेकर्स ने शो का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में घरवाले गिफ्ट के जरिए एक- दूसरे पर अपनी भड़ास निकालते हुए नजर आए।

प्रोमो में अब्दू सबसे अंकिता को बुलाते हैं और कहते हैं कि घर में आपका दुश्मन कौन है? अंकिता अभिषेक का नाम लेती है। इसके बाद विक्की को ब्लैक फेस मास्क देते हुए पूछते हैं कौन है जिसे आप नहीं देखना चाहते हैं। विक्की अरुण का नाम लेते हैं। वो कहते हैं मैं अरुण को कभी नहीं देखना चाहता हूं। इसके बाद समर्थ अभिषके को नमक की डिब्बी देते हैं। इसी तरह सभी कंटेस्टेंट्स अपनी भड़ास निकालते हुअ नजर आए।

घरवालों ने निकाली एक-दूसरे पर भड़ास

इस हफ्ते ऐश्वर्या शर्मा घर से बेघर हो गई है। ऐश्वर्या के जाने से नील भट्ट और रिंकू काफी इमोशनल हो जाते हैं। रिंकू घर में ऐश्वर्या और नील के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती है। रिंकू ऐश्वर्या के जाने के बाद कहती हैं कि मेरे 2 टारगेट है ईशा और समर्थ। नए हफ्ते में नील की गेम को देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article