टीवी मसाला

'बिग बॉस 16' विनर MC Stan पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, डिलीट हुआ 9.7 मिलियन सब्सक्राइबर वाला चैनल?

Bigg Boss 16 MC Stan You Tube Channel Hacked: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 16' में जीत दर्ज कर सुर्खियां बटोरने वाले एमसी स्टेन पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। यू-ट्यूब से उनका चैनल गायब हो चुका है, जिससे फैंस के बीच भी खलबली मच गई है। वहीं अब इस मामले पर एमसी स्टैन ने पोस्ट शेयर की है।

Image

एमसी स्टेन का यू-ट्यूब चैनल हुआ हैक

Bigg Boss 16 MC Stan You Tube Channel Hacked: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 16' में जीत दर्ज कर एमसी स्टेन यानी अल्ताफ शेख अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एमसी स्टेन को उनके रैप की वजह से खूब जाना जाता है। उन्होंने कई ऐसे रैप सॉन्ग तैयार किये हैं, जिन्हें मिलियन में व्यूज मिले हैं। लेकिन हाल ही में एमसी स्टेन पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब से अचानक एमसी स्टेन का चैनल गायब हो चुका है। एमसी स्टेन का चैनल गायब होते ही उनके फैंस के बीच भी खलबली मच गई है। लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं कि एमसी स्टेन (MC Stan) का चैनल यू-ट्यूब से डिलीट हो चुका है। लेकिन अब इस मामले पर खुद 'बिग बॉस 16' विजेता ने चुप्पी तोड़ी है।

एमसी स्टेन (MC Stan) ने बताया है कि उनका यू-ट्यूब चैनल हैक हो गया है। एमसी स्टेन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यू-ट्यूब की टीम उनके चैनल को वापिस लाने की कोशिश कर रही है। एमसी स्टेन ने इस सिलसिले में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "कट्टर फैम, बस आप लोगों को ये बताना चाहता था कि मेरा यू-ट्यूब चैनल हैक हो गया है और ये बहुत ही हताश करने वाली बात है। लेकिन कृप्या आप लोग चिंता न करें। यू-ट्यूब इंडिया पहले ही इस चीज पर काम कर रही है और हम सारी चीजें वापिस लाने की कोशिश कर रहे हैं। आप सभी के प्यार, समर्थन और धैर्य का शुक्रिया। चैनल जल्द ही वापिस आ जाएगा, पहले से भी ज्यादा मजबूत होकर।"

एमसी स्टेन का यू-ट्यूब चैनल हुआ डिलीट

एमसी स्टेन का यू-ट्यूब चैनल हुआ डिलीट

बता दें कि एमसी स्टेन (MC Stan) अपने ब्रेकअप के कारण भी चर्चा में रह चुके हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें लेकर खबर आई थी कि वह अपनी गर्लफ्रेंड बूबा यानी अनम शेख से अलग हो चुके हैं। एमसी स्टेन ने कई क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किये थे, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article