MC Stan send Flity Messages to Influencers: पॉपुलर रैपर और बिग बॉस 16( Bigg Boss 16) विनर एमसी स्टेन( MC Stan) एकबार फिर से विवादों में आ गए हैं। हाल ही में रैपर का अपनी लॉंग टाइम गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ था और अब वह अपने इंस्टाग्राम से लड़कियों को मेसैज कर रहे हैं। उनके कुछ इन्फ्लुएंसर्स को भेजे गए मेसैज वायरल हो रहे हैं। जिसमें वह लड़कियों से फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद एमसी स्टेन लोगों के निशाने पर आ गए हैं और उन्हें खूब ट्रोल भी किया जा रहा है।
रैपर एमसी स्टेन ( MC Stan) के इंस्टाग्राम डीएम जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह लड़कियों के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस 16 के विनर पर अब कई लोगों ने इंस्टाग्राम पर ‘उनके डीएम में घुसने’ का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया इन्फ़लुएन्सर मिसिमी कश्यप ने अपने डीएम में रैपर एमसी स्टेन के मैसेज देखें जिसे देखकर वह हैरान हो गई। सोशल मीडिया स्क्रीनशॉट साझा करते हुए, उन्होंने खुलासा किया कि रैपर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से मुझे मैसेज भेजा था "यो!! क्या क्रेक्सिन गर्ल है .. डैमम उह बहुत सुंदर।" यही नहीं एक अन्य लड़की के साथ भी फ्लर्ट करते हुए मैसेज किया था जो लोगों के बीच खूब वायरल हुआ था।
यह स्क्रीनशॉर्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आए लोगों ने रैपर को फटकार लगाना शुरू कर दी। यूजर्स का कहना है कि अब वह बहुत ज्यादा कर रहे हैं, उन्हें खुद को रोकना चाहिए। वहीं उनके फैंस भी उनकी इस हरकत से शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं।
